Advertisement

कांग्रेस कल जारी करेगी घोषणा पत्र…जानिए अब तक की बड़ी घोषणाएं…!!

कांग्रेस कल जारी करेगी घोषणा पत्र…जानिए अब तक की बड़ी घोषणाएं…!!

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर प्रदेश में राजनीतिक पार्टियां जनता को लुभाने में लगी हुई है. वहीं भाजपा ने शुक्रवार को अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है. जिसमें 20 से अधिक वादे शामिल है. वहीं कांग्रेस ने अब तक अपना घोषणा पत्र नहीं जारी किया है. इसको लेकर बड़ी अपडेट आई है कि कांग्रेस रविवार यानी कल घोषणा पत्र जारी करेगी.

बताया जा रहा है कि कांग्रेस का घोषणा पत्र धान, किसान, आदिवासी, जल-जंगल-जमीन पर केंद्रित होगा. घोषणा पत्र के लॉन्चिंग के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, घोषणा-पत्र के संयोजक मो. अकबर समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे.

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कांग्रेस की अलग-अलग मंच से की गई घोषणाएं
किसानों का कर्ज माफ
17.5 लाख गरीब परिवारों काे मिलेगा आवास
प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीदी
जातिगत जनगणना
KG से PG तक मुफ्त शिक्षा
तेंदूपते पर आदिवासियों को हर साल मिलेगा 4000 रुपए बोनस
डॉ. खूबचंद स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत गरीब वर्ग को 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा
गैस सिलेंडर में पांच सौ रुपये का सब्सिडी
200 यूनिट तक बिजली फ्री
महिला स्वसहायता समूहों का कर्ज माफ
700 नए ग्रामीण औद्योगिक पार्क की स्थापना
सभी सरकारी स्कूलों को स्वामी आत्मानंद इंग्लिश और हिंदी मध्यम में अपग्रेड किया जाएगा
सड़क दुर्घटनाओं और अन्य अकश्मिक घटनाओं में फ्री इलाज
परिवहन व्यवसाय से जुड़े वहां मालिकों का 726 करोड़ का मोटरयान कर, शास्ति,ब्याज माफ
तिवरा को भी समर्थन मूल्य में खरीदा जाएगा
भूमिहीन मजदूर को मिलने वाली 7 हजार रुपए की राशि को बढ़ाकर 10 हजार रुपए किया जाएगा

भाजपा का घोषणा पत्र
कृषि उन्नति योजना के तहत 3100 रुपए में धान खरीदी की जाएगी. 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी होगी. जिसका एक मुश्त भुगतान किया जाएगा.
सालाना 12 हज़ार रुपये महीना हर विवाहित महिलाओं को दिया जाएगा.
एक लाख खाली पदों को दो साल के भीतर भरा जाएगा.
18 लाख आवास प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाये जाएंगे.
तेंदूपत्ता संग्रहण 5500 रुपये प्रति मानक दर पर किया जायेगा. अतिरिक्त संग्रहण करने वालों को 45 सौ रुपये का बोनस देंगे.
चरण पादुका योजना दोबारा शुरू होगी.
भूमिहीन किसानों को दस हज़ार रुपये सालाना दिया जाएगा.
आयुष्मान भारत में प्रति परिवार का पांच लाख का बीमा.
पीएससी में पारदर्शिता लाई लाएगी.
भर्ती घोटाला करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी.
नया उद्योग डालने वाले युवाओं को पचास फीसदी की सब्सिडी दी जाएगी.
रायपुर में इनोवेशन का बड़ा केंद्र बनेगा. छह लाख रोजगार पैदा करेंगे.
पांच सौ रुपये में गैस सिलेंडर दिया जाएगा.
घोटाल की जांच कराई जाएगी. नया जांच आयोग बनेगा, आपराधिक मामलों की भी जांच होगी.
सभी संभाग में सिम्स बनाकर रोजगार युक्त पढ़ाई-लिखाई और स्वाथ्य को ताकत देगी.
एकल खिड़की योजना बनाकर इन्वेस्टमेंट लाया जाएगा.
शक्तिपीठ परियोजना बनाई जाएगी. जिसमें पांच शक्तिपीठ को जोड़ा जाएगा.
राम लला दर्शन योजना लाई जाएगी

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57