Advertisement

भाजपा मुझसे सबसे ज्यादा डरी हुई है, वे मुझ पर आरोप लगाकर मुझे बदनाम करना चाहते हैं : सीएम बघेल

भाजपा मुझसे सबसे ज्यादा डरी हुई है, वे मुझ पर आरोप लगाकर मुझे बदनाम करना चाहते हैं : सीएम बघेल

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से कुछ दिन पहले ही ईडी ने महादेव बेटिंग एप केस में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लेकर बड़ा दावा किया गया है, जिसके बाद से प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। वहीं शनिवार को महादेव बेटिंग ऐप को लेकर लगे आरोपों पर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने मीडिया से बात करते कहा कि बीजेपी उन्हें बदनाम करना चाहती है इसलिए ये कदम उठा रही है। उसके साथ ही, उन्होंने कहा कि राज्य के लोग इसका उचित जवाब देंगे।

मोदी वॉशिंग पाउडर से धुलकर साफ सुथरे हो जाते हैं – सीएम बघेल
सीएम बघेल ने बीजेपी और पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि, ‘ये लोग सीधी लड़ाई नहीं लड़ सकते इसलिए ईडी और आईटी के माध्यम से चुनाव लड़ रहे हैं। पीएम मोदी पूछ रहे हैं कि दुबई वालों से क्या संबंध है? मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि दुबई वालों से आपके क्या संबंध हैं भाजपा में जाने के बाद सब मोदी वॉशिंग पाउडर से धुलकर साफ सुथरे हो जाते हैं

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

महादेव एप को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा लुकआउट सर्कुलर जारी होने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई? यह गिरफ्तारी करना भारत सरकार का कर्तव्य है। महादेव ऐप बंद क्यों नहीं हुआ था? ऐप बंद करना भारत सरकार का कर्तव्य है। मैं पीएम से पूछना चाहता हूं कि आपकी डील क्या है? अगर डील नहीं हुई है तो ऐप बंद क्यों नहीं कर रहे हैं?’ अगर आप ऐप बंद नहीं कर रहे हैं तो डील हो गई है। बिना किसी जांच के आपने आरोप लगा दिया। ईडी और आईटी यहां घूम रही हैं। होटल में पैसा कैसे पहुंचा? इसका मतलब यह आपकी नालायकी है। लेकिन जब मेल आप तक पहुंचता है, इसका मतलब है कि आपके वहां कनेक्शन हैं। और जब आपके कनेक्शन हैं, तो आप गिरफ्तार क्यों नहीं कर रहे हैं

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि ‘भाजपा मुझसे सबसे ज्यादा डरी हुई है और इसी वजह से वे मुझ पर आरोप लगाकर मुझे बदनाम करना चाहते हैं। सीएम भूपेश बघेल ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि हिमंता बिस्वा सरमा और अजित पवार पर भी बीजेपी कई आरोप लगाती थी, उनके खिलाफ जांच भी बैठाई गई थी, लेकिन जब वह आपकी पार्टी में आ जाते हैं तो सब मोदी वॉशिंग पाउडर से धुलकर साफ सुथरे हो जाते हैं।’

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57