Advertisement

कांग्रेस ने बीजेपी के घोषणा पत्र को बताया ‘कपट पत्र’, कही ये बड़ी बातें : सुनील सिंह

कांग्रेस ने बीजेपी के घोषणा पत्र को बताया ‘कपट पत्र’, कही ये बड़ी बातें : सुनील सिंह

कांग्रेस ने बीजेपी के घोषणा पत्र को बताया ‘कपट पत्र’, कही ये बड़ी बातें,प्रवक्ता जिला कांग्रेस कमेटी बलरामपुर सुनील सिंह ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी 15 साल के कुशासन के बाद अब उनके पास जनता के सामने रखने के लिए कोई भी कोई मुद्दा नहीं है जिससे कि वह जनता को खुश कर सकें इसलिए भारतीय जनता पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं ने मिलकर कांग्रेस की घोषणाओं को ही की नकल कर घोषणा पत्र बनाकर आम जनता के सामने लोग लुभावने बातों से जनता को ठगना चाहती है लेकिन छत्तीसगढ़ की जनता 15 साल भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के कार्यों से जान चुकी है कि इन्होंने 15 साल में कोई भी ऐसा काम नहीं किया, जिससे कि छत्तीसगढ़ के गरीब से अमीर लोगों को सरकार का लाभ मिल सके, कांग्रेस ने 5 साल में ही गरीब से अमीर लोगों की आवश्यकता को देखते हुए उनके लिए कोई ना कोई मजबूत कदम उठाया है, जिसे हम सभी देख रहे हैं की हर गरीब जिसे ना तो भाजपा के शासनकाल में कोई रोजगार मिलता था और ना ही घर की महिलाओं को अपने जीवन यापन करने का कोई उद्देश्य न कोई लक्ष्य नहीं था वह केवल घर में ही रह जाती थी आज जब कांग्रेस ने ऐसी ऐसी योजनाएं बनाई जिससे की है घर की महिलाएं भी अपने जीवन की आवश्यकताओं को पूरा करने में समर्थ हैं वहीं किसानों को कर्ज माफी विभिन्न प्रकार की योजनाएं जिससे कि किसानों की जीवन में खुशहाली आई है बेरोजगारों को रोजगार मिला आत्मानंद स्कूल खोला गया स्कूल आने-जाने की सुविधा फ्री की गई उसके साथ ही सभी सरकारी स्कूलों और विद्यालयों में शिक्षा शुल्क फ्री किया गया कांग्रेस द्वारा किसानों का कर्ज माफ,17.5 लाख गरीब परिवारों काे मिलेगा आवास,प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीदी
जातिगत जनगणना,KG से PG तक मुफ्त शिक्षा,तेंदूपते पर आदिवासियों को हर साल मिलेगा 4000 रुपए बोनस,डॉ. खूबचंद स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत गरीब वर्ग को 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा,गैस सिलेंडर में पांच सौ रुपये का सब्सिडी,200 यूनिट तक बिजली फ्री
महिला स्वसहायता समूहों का कर्ज माफ,700 नए ग्रामीण औद्योगिक पार्क की स्थापना,सभी सरकारी स्कूलों को स्वामी आत्मानंद इंग्लिश और हिंदी मध्यम में अपग्रेड किया जाएगा,सड़क दुर्घटनाओं और अन्य अकश्मिक घटनाओं में फ्री इलाज,परिवहन व्यवसाय से जुड़े वहां मालिकों का 726 करोड़ का मोटरयान कर, शास्ति,ब्याज माफ,तिवरा को भी समर्थन मूल्य में खरीदा जाएगा,भूमिहीन मजदूर को मिलने वाली 7 हजार रुपए की राशि को बढ़ाकर 10 हजार रुपए किया जाएगा

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

भाजपा के पास कोई भी मुद्दा नहीं रखा जिससे कि वह जनता के सामने जाकर अपने आप को समाज हितेषी बता सके। अब तो यह कांग्रेस के योजनाओं और घोषणाओं को नकल करते हुए जनता के सामने जा रही है। लेकिन जनता यह सब जानती है कि आज तक तो भारतीय जनता पार्टी ने कोई भी ऐसा काम नहीं किया जिससे कि जनता को कुछ फायदा हो सके इसका फैसला भी जनता आने वाले 7 तारीख और 17 तारीख को आवश्यक करेगी।

कांग्रेस प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी के घोषणा पत्र को ‘कपट पत्र’ बताया है। कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि बीजेपी कर्जमाफी का विरोध करती है, इस‍लिए इन के घोषणा पत्र में कर्ज माफी का जिक्र नही है। उन्‍होने कहा कि ‘मोदी जी की गारंटी’ की गारंटी कौन लेगा? बीजेपी छत्तीसगढ़ में धान की कीमत 3100 रुपए करने में मजबूर हुई है। बीजेपी ने 15 साल में कुछ नहीं किया शाह ने दिए छत्तीसगढ़ को बनाने और संवारने वाले बयान को लेकर कहा कि बीजेपी ने 15 साल तक छत्तीसगढ़ को लूटने और घोटाला करने का काम किया है। सुशील ने कहा कि बीजेपी कांग्रेस की नकल कर रही है, उनके पास बोलने के लिए कुछ बचा हीं है। देश भर में सिलेंडर की कीमत को दोगना कर दिया है। कांग्रेस बीजेपी के घोषणा पत्र से पहले ही महिलाओं को 500 रूपऐ में गैस सिलेंडर देने का वादा कर चुकी है। बीजेपी ने लोगों को ठगने के लिए घोषणा पत्र जारी किया है। कांग्रेस ने गिनाए बीजेपी के अधूरे वादे,कांग्रेस ने बीजेपी के सकंल्प पत्र को धोका बताते हुए पिछले तीन चुनावों में बीजेपी ने किए वादों को गिना दिया है, उन्‍होने कहा कि बीजेपी ने 3 चुनावों में 150 वादे किए, जिसमें से 30 प्रतिशत भी पूरे नहीं किए गए हैं।

भारतीय जनता पार्टी ईडी, आईटी, डीआरआई और सीबीआई जैसी एजेंसियों के सहारे छत्तीसगढ़ का चुनाव लड़ना चाहती है। चुनाव के ठीक पहले ईडी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छवि धूमिल करने की सबसे कुत्सित प्रयास किया है। यह कांग्रेस की लोकप्रिय सरकार को बदनाम करने का राजनीतिक प्रयास है

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57