Advertisement

आज आएगा कांग्रेस का घोषणा पत्र,किसानों का ‘कर्ज माफी’ से लेकर इन विषयों पर रहेगा विशेष जोर

आज आएगा कांग्रेस का घोषणा पत्र,किसानों का ‘कर्ज माफी’ से लेकर इन विषयों पर रहेगा विशेष जोर

रायपुर। विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस का घोषणा पत्र आज जारी हो सकता है। शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी की घोषणा पत्र समिति ने मंत्री मोहम्मद अकबर की अगुवाई में बैठक की।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कांग्रेस ने किसानों का कर्जा माफ,जातिगत जनगणना कराने, 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी, 17.5 लाख गरीब परिवार को आवास, तेंदूपत्ता संग्राहक परिवार को 4000 रुपये वार्षिक बोनस, लघु वनोपज की समर्थन मूल्य में 10 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे, सभी सरकारी स्कूलों-कालेजों में केजी से पीजी तक शिक्षा निश्शुल्क, गरीबों को 10 लाख अन्य को पांच लाख रुपये तक निश्शुल्क इलाज, भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना की राशि बढ़ाकर 10 हजार रुपये।सिलिंडर रिफिल करने पर 500 रुपये की सब्सिडी, 200 यूनिट तक बिजली निश्शुल्क, अधिक खपत पर 200 यूनिट प्रति माह तक निश्शुल्क बिजली ,महिला स्व सहायता समूह का कर्जा माफ, सभी सरकारी स्कूलों में स्वामी आत्मानंद स्कूल के अंग्रेजी-हिंदी माध्यम के रूप में अपग्रेड करना, सड़क दुर्घटनाओं में मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत निश्शुल्क इलाज, परिवहन व्यवसाय से जुड़े 6600 से अधिक वाहन मालिकों के वर्ष 2018 तक के 726 करोड़ राशि के बकाया मोटरयान कर, शास्ति और ब्याज के कर्ज की माफी भी शामिल है ।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57