छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्यसूरजपुर

जंगली हाथियों के कारण हिंडालको कोल माइन्स का सर्वे कार्य पूरा बाधित

कुछ बिचौलिए उठा रहे हैं इसका फायदा:मोहन लाल

लातेहार :- जिले के चंदवा प्रखंड अंतर्गत चकला गांव को सरकार ने हिंडालको कंपनी को कॉल माइंस आवंटित किया है। मगर कंपनी के कोई बड़े अधिकारी अब तक चकला गांव वालों के साथ किसी प्रकार का कोई ग्राम सभा नहीं किया है। कुछ गांव वाले बिचौलियों के माध्यम से गांव वालों को गुमराह कर चंद पैसों का लालच दे रहे हैं। हिंडालको कंपनी फिलहाल चकला कोल माइंस गांव का सर्वे अपने कंटेकनर रवि कुमार से करवा रहा है कटेकनर द्वारा भोले भाले गांव वालों को सर्वे का काम में मामूली पैसा देकर अपना काम निकाल रहा है। वही क्षेत्र में जंगली हाथियों का झुंड आया हुआ है पिछले दिनों पंचायत के दर्जनों घरों को इन हाथियों के झुंड ने तोड़ डाला फिर भी रवि कुमार द्वारा गांव वालों को जंगलों में ले जाकर कोल माइंस का परिसीमन का कार्य जोर शोर से किया जा रहा है। हिंडालको कंपनी गांव वालों पर किसी प्रकार का कोई ध्यान नहीं दे रहा कोरोना संक्रमण काल में भी किसी प्रकार का कोई चिकित्सा शिविर अब तक नहीं लगाया गया और नाही गांव वालों को किसी प्रकार का कोई मदद पहुंचा रहा है कंपनी केवल बिचौलियों के माध्यम से गांव में पहुंच बना रहा है एवं गांव वालों को आपस में उलझा रहा है। चकला पंचायत की जनता को पहले आम सभा के माध्यम से कंपनी के नीति को पारदर्शी करना होगा कंपनी के पदाधिकारी अपने मनमानी से बाज नहीं आए तो जनता का आंदोलन शुरू हो सकता है ऐसे में कंपनी के लोगों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!