Advertisement

Ambikapur : त्यौहारों को देखते हुए मिठाई दुकानों से मिष्ठानों का लिया गया सैंपल…………….

त्यौहारों को देखते हुए मिठाई दुकानों से मिष्ठानों का लिया गया सैंपल…………….

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

पी0एस0यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा/ कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार एवं अभिहित अधिकारी के मार्गदर्शन में आगामी दीपावली त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए है नकली एवं गुणवत्ताहीन मिठाई की बिक्री रोकने हेतु जिले के समस्त मिठाई दुकानों का सघन निरीक्षण किया जा रहा है। नकली एवं गुणवत्ताहीन मिठाइयों से लोगो के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है, मिलावट की आशंका के मद्देनजर वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरआर देवांगन एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रशान्त कुमार तिवारी तथा खाद्य औषधि प्रशासन की टीम द्वारा फर्म मेसर्स आरव स्वीट्स, बनारस रोड, अंबिकापुर से बूंदी लड्डू एवं मेसर्स पटेल स्वीट्स, प्रतीक्षा बस स्टैण्ड, अंबिकापुर से खोवा बर्फी व मेसर्स गुप्ता स्वीट्स, बस स्टैण्ड, ग्राम बटवाही, लुण्ड्रा से बर्फी एवं मेसर्स महामाया स्वीट्स, मेन रोड, दरिमा से बूंदी लड्डू का नमूना जांच हेतु संकलित कर परीक्षण और विश्लेषण हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला रायपुर भेजा गया है। राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला रायपुर से परीक्षण और विश्लेषण रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 नियम विनियम 2011 के सुसंगत प्रावधानों के अंतर्गत कार्यवाही की जावेगी। साथ ही चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के माध्यम से खाद्य पदार्थ में मिलावट की सर्विलेंस जांच भी की जा रही है। मिलावट पाए जाने पर मौके पर ही नष्टीकरण की कार्यवाही की जा रही है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57