छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यरायपुर

Chhattisgarh News : स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने कोरोना वैक्सीन के बूस्टर डोज के लिए केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र

रायपुर : स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने कोरोना वैक्सीन के बूस्टर डोज के लिए केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

रायपुर. 23 नवम्बर 2021छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स, कमजोर प्रतिरक्षा-तंत्र वाले नागरिकों (Immuno-compromised) तथा 60 वर्ष से अधिक के लोगों को कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज लगाने के लिए केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री मनसुख एल. मंडाविया से आग्रह किया है। उन्होंने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखकर इस संबंध में समुचित निर्णय लेते हुए इसे यथाशीघ्र शुरू करवाने का अनुरोध किया है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि देश-विदेश के विशेषज्ञ इस बात को प्रमाणित कर रहे हैं कि वैक्सीन की दूसरी डोज लगने के बाद भी एंटीबॉडी का स्तर छह से नौ महीने के अंदर कम हो रहा है या उसका असर समाप्त हो रहा है। हांलाकि कुछ मामलों में सुरक्षा का स्तर बना रहता है, फिर भी बूस्टर डोज की आवश्यकता महसूस हो रही है। उन्होंने लिखा है कि दुनिया के अनेक देशों में तीसरी एवं चौथी लहर का प्रभाव देखा जा रहा है। कई देश अपने नागरिकों को बूस्टर डोज लगा रहे हैं।

सिंहदेव ने कोरोना संक्रमण के खतरे को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स, कमजोर प्रतिरक्षा-तंत्र वालों (Immuno-compromised) तथा 60 वर्ष से अधिक के लोगों के लिए कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज की जरूरत को रेखांकित करते हुए केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री से इस संबंध में जल्दी निर्णय लेने और बूस्टर डोज टीकाकरण के लिए जरूरी निर्देश जारी करने का आग्रह किया है।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!