Advertisement

मतगणना एजेंट्स को कांग्रेस देगी ट्रेनिंग, प्रदेश से भेजे जाएंगे मास्टर ट्रेनर

मतगणना एजेंट्स को कांग्रेस देगी ट्रेनिंग, प्रदेश से भेजे जाएंगे मास्टर ट्रेनर

छत्तीसगढ़ में मतदान की गणना होने में कुछ ही दिन बचे हैं। कांग्रेस भाजपा दोनों ही राजनीतिक पार्टी ने स्ट्रांग रूम की निगरानी के लिए अपने-अपने कार्यकर्ताओं का ड्यूटी लगाई है। कांग्रेस पार्टी मतगणना के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। पार्टी के सभी मतगणना एजेंट्स (अभिकर्ता) ट्रेनिंग दी जाएगी।

3 दिसंबर को होने वाले गिनती के लिए कांग्रेस पार्टी ने मतगणना एजेंट्स को ट्रेनिंग देगी। इसके लिए सभी एजेंट्स को इसकी जानकारी दे दी गई है। मतगणना के समय सभी अभिकर्ता को अलर्ट रहने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए प्रदेश से मास्टर ट्रेनर भेजे जाएंगे। इससे सभी एजेंट्स अलर्ट रहेंगे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

प्रदेश कांग्रेस ने 3 दिसंबर को होने वाली मतगणना की तैयारी को लेकर सभी जिला संगठन मुख्यालय में विधानसभा वार मतगणना अभिकर्ताओं को प्रशिक्षण देने निर्देश दिए हैं। 27 नवंबर से 30 नवंबर तक मतगणना अभिकर्ता ट्रेनिंग कार्यक्रम होंगे। मतगणना अभिकर्ताओं को ट्रेनिंग देने के लिए प्रदेश से मास्टर ट्रेनरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो विधानसभावार मतगणना अभिकर्ताओं को मतगणना से संबंधित जानकारी देंगे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57