कोयला कारोबार मे अधिक मुनाफा दिलाने का झांसा देकर षड़यंत्रपूर्वक करोडो रुपये की धोखाधड़ी कर गबन करने के मामले मे सरगुजा पुलिस की कार्यवाही।

कोयला कारोबार मे अधिक मुनाफा दिलाने का झांसा देकर षड़यंत्रपूर्वक करोडो रुपये की धोखाधड़ी कर गबन करने के मामले मे सरगुजा पुलिस की कार्यवाही।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मामले मे शामिल 01 अन्य आरोपी को बनारस उत्तरप्रदेश से किया गया गिरफ्तार।

आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त लेन देन के दस्तावेज एवं आरोपी के फर्म का रजिस्ट्रेशन किया गया जप्त।

मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थी पंकज अग्रवाल पिता स्व. लक्ष्मीचन्द्र अग्रवाल उम्र 42 वर्ष निवासी मेरिडियन टावर, नारायणी काम्पलेक्स उदित नगर राउरकेला उड़ीसा, गणेश रोलिंग मिल्स (प्रा. लि.) का डायरेक्टर हैं जो छड़ निर्माण कर ब्रोकर के माध्यम से विक्रय करने का कार्य करता हैं कि प्रार्थी द्वारा दिनांक 16/05/23 को थाना कोतवाली आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि राहुल अग्रवाल, सुजित जायसवाल एवं अन्य व्यक्तियों द्वारा पूर्व मे प्रार्थी के फैक्ट्री मे कोयला सप्लाई करने एवं छड़ का व्यवसाय करने से जान पहचान होने पर 2 वर्ष पूर्व सिंगरौली मध्यप्रदेश से ओक्शन मे कोयला खरीद कर पार्टनरशिप मे अच्छा मुनाफा देने का झांसा देकर एवं छड़ व्यवसाय मे ब्रोकर बनकर ठगी कर अलग अलग किस्तों मे कुल 46 करोड़ रूपये का धोखाधड़ी कारित किये हैं, प्रार्थी कि रिपोर्ट पर थाना कोतवाली मे अपराध क्रमांक 302/23 धारा 420, 409, 34 भा.द.वि.का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था, प्रकरण सदर मे सरगुजा पुलिस द्वारा कार्यवाही कर मामले मे शामिल आरोपी राहुल अग्रवाल को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया था।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

उक्त मामले मे पुलिस अधीक्षक सरगुजा सुनील शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन मे घटना मे शामिल अन्य फरार आरोपियों का पता तलाश कर शीघ्र गिरफ्तार करने के दिशा निर्देश दिए गए थे, इसी क्रम मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुपलेश कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला (भा.पु.से.) के नेतृत्व मे पुलिस टीम द्वारा फरार आरोपियों का पता तलाश किया जा रहा था।

दौरान विवेचना पुलिस टीम को मामले के आरोपी सुजित जायसवाल के बनारस मे लुक छिप कर रहने की सूचना प्राप्त हुई थी, जो पुलिस टीम द्वारा आरोपी के सम्बन्ध मे तकनिकी जानकारी प्राप्त कर आरोपी की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम सुजित जायसवाल आत्मज गोपाल दास जायसवाल उम्र 46 वर्ष साकिन गोधनपुर वसुंधरा बिहार रोड बर्मा बाड़ी के सामने थाना गांधीनगर का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ करने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया जो आरोपी के कब्जे से गणेश रोलिंग मिल्स से लेन देन मे उपयोग किये गए लेज़र स्टेटमेंट एवं आरोपी के फर्म माँ शक्ति स्टील ट्रेडर्स अम्बिकापुर के रजिस्ट्रेशन के दस्तावेज जप्त किये गए हैं, प्रकरण मे शामिल अन्य आरोपियों का पता तलाश जारी हैं।

नाम पता आरोपी :- सुजित जायसवाल आत्मज गोपाल दास जायसवाल उम्र 46 वर्ष साकिन गोधनपुर वसुंधरा बिहार रोड बर्मा बाड़ी के सामने थाना गांधीनगर

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना कोतवाली से उप निरीक्षक अशोक मिश्रा, उप निरीक्षक अर्जुन यादव, प्रधान आरक्षक सोमार साय, सियाराम मरावी, आरक्षक मोती केरकेट्टा, कपिल देव, चित्रसेन प्रधान शामिल रहे।