Advertisement

देव मेला में 500 से अधिक देवी-देवताओं ने की शिरकत, बड़ी संख्या में दर्शन करने पहुंचे लोग

देव मेला में 500 से अधिक देवी-देवताओं ने की शिरकत, बड़ी संख्या में दर्शन करने पहुंचे लोग

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में इतिहास में पहली बार खुर्सीपार गांव में देव मेला का आयोजन किया गया. जहां बस्तर सहित बालोद जिले के आसपास के सैकड़ों देवी-देवताओं को न्यौता दिया गया. मेले का आयोजन रविवार शाम शुरू हुआ जो रात भर चलता रहा और दूसरे दिन सोमवार को देर रात समाप्त हुआ. इस आयोजन को देव जातरा नाम दिया गया था.

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

दरअसल, छत्तीसगढ़ के आदिवासी अंचल सहित जिले के विभिन्न गांव के देवी-देवताओं को एक स्थान पर इकट्ठा कर लोगों को देवी-देवताओं का दर्शन करना आयोजन का मुख्य उद्देश्य था. इस कार्यक्रम में लगभग 500 से अधिक देवी देवताओं ने शिरकत की. जिसे देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए.

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57