मंदिर के सामने किया था मारपीट, फरार आरोपी आया पकड़ में

मंदिर के सामने किया था मारपीट, फरार आरोपी आया पकड़ में

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

दुर्ग। प्रार्थी विशाल सिंह पिता स्व. विष्णु राम उम्र 21 साल निवासी पंचशील नगर दुर्ग ने रिपोर्ट कराया की आरोपी गगन बिहारी व पाजी सरदार के द्वारा शराब पीने के लिए पैसा मांगने की बात को लेकर मां बहन की गंदी गंदी गाली देकर जान से मारने की धमकी देकर से मारपीट कर चोट पहुंचाने की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 609/2023 धारा 294,506, 323, 327, 34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ लिस अधीक्षक राम गोपाल गर्ग के निर्देशन में, एवं अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) अभिषेक , तथा नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग मणीशंकर चन्द्रा के निर्देशन में एवं थाना प्रभारी महेश ध्रुव के नेतृत्व थाना क्षेत्र में किसी भी अपराध घटित होने पर गंभीरता से लेते हुये टीम गाठित कर टीम रवाना किया । प्रकरण के आरोपी पाजी सरदार उर्फ बलजिन्दर सिंह पिता सुरेन्द्र सिंह उम्र 26 साल निवासी एसटीएफ, बघेरा दुर्ग को पूर्व में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय दुर्ग ज्युडिशियल रिमाण्ड पर पेश किया गया। आरोपी गगन बिहारी घटना दिनांक से फरार था। प्रकरण में विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर आरोपी गगन बिहारी पिता धनजी बिहारी उम्र 24 साल एसटीएफ बघेरा दुर्ग को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय दुर्ग ज्युडिशियल रिमाण्ड पर पेश किया गया। उक्त कार्यवाही में उनि राधेलाल वर्मा, प्र.आर. हरीशचंद धरी, राधेश्याम चन्द्राकर, व रविन्द्र सिंह की भूमिका रही।
आरोपीः गगन बिहारी पिता धनजी बिहारी उम्र 24 साल एसटीएफ बघेरा, दुर्ग, जिला दुर्ग (छ.ग.)