Advertisement

डाक मतपत्र पेटियों की सुरक्षा बढाये जाने को लेकर भाजपा सरगुजा ने की मांग

डाक मतपत्र पेटियों की सुरक्षा बढाये जाने को लेकर भाजपा सरगुजा ने की मांग

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

डाक मतपत्र पेटियों की सुरक्षा बढाये जाने को लेकर भाजपा सरगुजा ने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी को आज ज्ञापन सौपा | भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह के नेतृत्व तथा भाजपा लुण्ड्रा विधानसभा प्रत्याशी प्रबोध मिंज व भाजपा अम्बिकापुर विधानसभा प्रत्याशी राजेश अग्रवाल की उपस्थिति में भाजपा प्रतिनिधि मण्डल ने आज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सरगुजा को एक ज्ञापन सौपकर बैलेट पेपर द्वारा हुए मतदान की मत पेटियों की सुरक्षा बढ़ाये जाने तथा मत पेटियों को स्ट्रांग रूम में संधारित किये जाने की मांग की | अपने ज्ञापन पत्र में भाजपा सरगुजा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा विधान चुनाव 2023 में चुनाव ड्यूटी तथा आवश्यक सेवा में नियुक्त शासकीय कर्मचारियों हेतु बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान की व्यवस्था की गयी थी, इसके अतिरिक्त 80 वर्ष से अधिक एवं विकलांग मतदाताओं हेतु भी बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान की विशेष व्यवस्था की गयी थी, जिसमे बैलेट पेपर से हुए मतदान की मतपत्र पेटियों को प्रत्येक जिला मुख्यालय की ट्रेज़री में संधारित किया गया है | उन्होंने बताया कि इस संबंध में सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ से शिकायतें प्राप्त हो रही हैं कि ट्रेज़री में अनाधिकृत व्यक्तियों की आवाजाही अत्यधिक है, जिस कारण से इन मतपत्रों में हेराफेरी की प्रबल आशंका है | इसके अतिरिक्त कांग्रेस के पक्ष में पूर्वाग्रह से ग्रसित कुछ अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा भी मतपत्रो में अनधिकृत हस्तक्षेप किया जा रहा है, ऐसी स्थिति में इन मतपत्रों की सुरक्षाकर्मीयों की संख्या बढ़ाकर तथा सीसीटीवी कैमरा लगाकर सुरक्षा बढ़ाए जाने की आवश्यकता है | साथ ही यह आवश्यक है कि इन मतपत्रो को ट्रेज़री के स्थान पर स्ट्रांग रूम में संधारित किया जाए | ज्ञापन सौपने वाले भाजपा प्रतिनिधि मण्डल में भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता, वरिष्ठ नेता करता राम गुप्ता, आलोक दुबे, धनीराम यादव, अभिषेक शर्मा, रुपेश दुबे, विश्व विजय तोमर तथा चन्दन शुक्ला सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57