Advertisement

सायबर सेल एवं साजा पुलिस ने तीन सटोरीयों से 19430 रूपये एवं मोबाईल, सट्टा-पट्टी किया जप्त

सायबर सेल एवं साजा पुलिस ने तीन सटोरीयों से 19430 रूपये एवं मोबाईल, सट्टा-पट्टी किया जप्त

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, एसडीओपी बेरला तेजराम पटेल, सायबर सेल नोडल अधिकारी एवं एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार वारंटीयों एवं सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत 5 दिसंबर को थाना साजा स्टाफ को मुखबिर से सुचना मिला कि थाना साजा क्षेत्रांतर्गत ग्राम कोदवा के नइम खान अपने घर के पास स्थित ढाबा तथा शिवनारायण टण्डन ग्राम मोहभट्ठा चौक बरगद पेड के पास एवं प्रदीप कुमार साहू शितला मंदिर के पास ग्राम सोमईकला में आमजगह पर विभिन्न नम्बरो पर रूपये पैसो का दांव लगाकर सट्टा-पट्टी लिख रहा हैं की सुचना पर सायबर सेल बेमेतरा टीम एवं थाना साजा स्टाफ पहुच कर सुचना के अधार पर रेड कार्यवाही किया गया, रेड कार्यवाही के दौरान तीन सटोरीयों को विभिन्न नम्बरो पर रूपये पैसो का दांव लगाकर सट्टा-पट्टी लिखते पकडा गया। थाना साजा में जुआ सट्टा का 3 प्रकरण दर्ज कर 3 सटोरीयों के विरूद्ध धारा 6 छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यावाही की गई हैं। सटोरीयों के पास से कुल जुमला नगदी रकम 19430 रूपये एवं एक नग मोबाईल कीमती करीबन 6000 रूपये, कुल जुमला 25430 रूपये सट्टा-पट्टी जप्त किया गया हैं। उक्त तीनो प्रकरणों में एक खाईवाल (सटोरिया) को गिरफ्तार करना शेष हैं, जिसकी लगातार पतातलास जारी हैं। सटोरीयों नईम खान पिता अनवर खान उम्र 24 साल साकिन कोदवा थाना साजा जिला बेमेतरा, शिवनारायण टण्डन पिता बिरबल उम्र 32 साल साकिन मोहभट्ठा थाना साजा जिला बेमेतरा, प्रदीप कुमार साहू पिता रोहित साहू उम्र 34 साल साकिन सोमईकला थाना साजा जिला बेमेतरा शामिल हैैं। उक्त कार्यवाही में थाना साजा प्रभारी निरीक्षक मुकेश यादव, सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक मयंक मिश्रा, सउनि सीएल बंजारे, प्रधान आरक्षक रामेश्वर मांडले, लोकेश सिंह, आरक्षक इंद्रजीत पांडेय, नुरेश वर्मा, संजय पाटिल, सौरभ सिंह, पीयुष सिंह एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भुमिका रही।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47