Advertisement

ऐसी होती हैं बेटियां, नहीं मिली एंबुलेंस तो बीमार मां को पीठ पर लादकर पहुंचाया अस्पताल, देखें Video

Gopalganj: गोपालगंज में सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दावा किया गया है कि बरौली पीएससी में इलाज कराने गई एक महिला को एंबुलेंस उपलब्ध नहीं कराई गई, जिसकी वजह से उस महिला ने अपनी बीमार और बुजुर्ग मां को गोद में लेकर करीब 3 किलोमीटर की दूरी तय की. मामला बरौली पीएचसी का है.

जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला का नाम उमरावती देवी है और वह अपनी बुजुर्ग मां बुचिया देवी को बीमारी की हालत में गाड़ी और एंबुलेंस नहीं मिलने के कारण अपनी पीठ पर लादकर बरौली पीएचसी पहुंची थी.

यहां पर उसका इलाज करने के बाद ऐसे ही वापस भेज दिया गया. पीड़ित मां बेटी को ना तो एंबुलेंस उपलब्ध कराई गई और ना ही उन्हें कोई गाड़ी मिल पाई. जिसकी वजह से वह अपनी मां बुचिया देवी को अपने गांव सुरवल से करीब 3 किलोमीटर की दूरी तय कर बरौली पीएचसी तक पैदल ही पीठ पर लाद कर ले आई.

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

करीब 22 सेकंड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है और इसमें अमरावती देवी के जज्बे की खूब सराहना हो रही है. उमरावती देवी के पिता का नाम साधु बिंद है, उनकी मौत हो चुकी है.

इसके पहले भी गोपालगंज में एंबुलेंस के अभाव में मरीजों को ऐसे ही लाद कर ले जाने का मामला सामने आया है. बावजूद इसके सिस्टम में अब तक कोई सुधार नहीं हो सका है.

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47