Aaj Ka Rashifal 13 December 2023: सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal 13 December 2023: सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें राशिफल

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

Aaj Ka Rashifal 13 December 2023: आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और बुधवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज देर रात 3 बजकर 10 मिनट तक रहेगी। आज रुद्रव्रत किया जाएगा। साथ ही आज दोपहर पहले 11 बजकर 5 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज से 21 दिवसीय देवी अन्नपूर्णा की पूजा शुरू हो गई है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 13 दिसंबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि-
आज आपका दिन ठीक ठाक रहेगा। आप अपने प्रियजनों और परिवार के बड़ों से सलाह लेकर ही कोई व्यवसाय से संबंधित निर्णय लेंगे। किसी तरह के पैसों के लेन-देन में आज आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। आप कोई मकान या जमीन खरीदने का प्लान बना सकते हैं। आज आपका वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। अविवाहित लोगों के लिए आज अच्छा रिश्ता मिलने की उम्मीद है। कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सतर्क रहें। सरकारी योजनाओं से आज आपको लाभ मिलेगा। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

शुभ रंग- नीला
शुभ अंक- 4

वृष राशि-
आज आपके लिए दिन फायदेमंद रहेगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर होगी। कार्यक्षेत्र में आपको बेहतर अवसर मिलने की संभावना है। व्यापारियों को व्यापार से रिलेटेड यात्रा होने के योग हैं। इस यात्रा से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आज आप धन की बचत करने में कामयाब रहेंगे। परिवारजनों के साथ आप कहीं घूमने जा सकते हैं। आज आपको कार्यों में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है।

शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 1
मिथुन राशि-
आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आज आपकी कोई इच्छा पूरा होने से पूरे दिन मन प्रसन्न रहेगा। आप उच्च शिक्षा के लिए हाई प्रोफाइल संस्थान में प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं। परिवार में किसी शुभ कार्य पर आप धन खर्च करेंगे। भूमि संबंधी कार्यों में आपके लिए लाभ के योग हैं। आपकी व्यावसायिक योजनाएं सफल होंगी। व्यापार में आमदनी के सोर्स बढ़ेंगे। आपको परिवार का अच्छा सहयोग मिलेगा। आप अपनी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निभाएंगे। आज आप किसी प्रकार का पारिवारिक फैसला लेने में जल्दबाजी न करें।

शुभ रंग- सिल्वर
शुभ अंक- 5
कर्क राशि-
आज आपका दिन पाज़िटिव रहेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को व्यापार में बड़े लाभ की उम्मीद है। नई व्यापारिक योजनाएं बनाने में कामयाब रहेंगे। आपका पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। उच्च स्तरीय शिक्षा में आपकी संतान के एडमिशन लेने की खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से आज आपको छुटकारा मिलेगा। आज आय के अनेक स्त्रोत मिलेंगे। आज आप परिवार सहित किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। अपने मित्रों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।

शुभ रंग- गुलाबी
शुभ अंक- 9
सिंह राशि-
आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। कुछ नए संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। आज आपके व्यापार में उन्नति होने के योग बने हुए हैं। किसी पारिवारिक समस्या का आज समाधान निकालने में सफल होंगे, परिवार के सदस्यों में ताल-मेल बढ़ेगा। व्यापार को बढ़ाने के लिए आज आप कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। प्रतियोगी परीक्षार्थियों को सफलता मिलने के योग है। आपका मन सामाजिक कार्यों में ज्यादा लगेगा। जीवनसाथी आज आपको कोई खुशखबरी देंगे। लवमेट के लिए दिन अच्छा रहने वाला है, घूमने का प्लान बनाएंगे।

शुभ रंग- ब्लैक
शुभ अंक- 5
कन्या राशि-
आज आपका दिन लकी रहने वाला है। आप व्यापार शुरू करने का मन बनाएंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी, आज किसी प्रकार की बिजनेस डील हो सकती है। घर के कार्यों में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आज आप माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाएंगे। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग आपको कार्यों को और बेहतर ढंग से पूरा करने के लिए उत्साहित करेगा। पहले दिये किसी प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम आज आपके फेवर में आएगा। महिलाएं आज किचन में काम करते समय सावधानी बरतें।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

शुभ रंग- गुलाबी
शुभ अंक- 6
तुला राशि-
आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आपको किसी प्रकार के लेन-देन के मामले में स्पष्टता रखनी होगी। संतान के करियर में विशेष उपलब्धि मिलने से आपको खुशी मिलेगी। काफी दिनों से स्टार्टअप शुरू करने का प्लान पूरा करने में कामयाब रहेंगे। आज आप एक अच्छे टीम लीडर साबित होंगे। आज आपको किसी भी बात को लेकर बहुत अधिक सोच-विचार करने से बचना होगा। आज आपके पारिवारिक खर्चे बढ़ेंगे। आपके घर में किसी मेहमान का आगमन हो सकता है, जिनके साथ अलग-अलग पकवानों का आनंद उठाएंगे।

शुभ रंग- लाल
शुभ अंक- 9
वृश्चिक राशि-
आज आपका दिन प्रसन्नता पूर्वक बीतेगा। आपको अपने कुछ पुराने मित्रों से मेल-जोल बढ़ाने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र क्षेत्र में दी गई जिम्मेदारियों को आज आप बखूबी निभाएंगे। अपने सीनियर्स के साथ कुछ पुरानी यादों को ताजा करेंगे। कार्यस्थल पर आज आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। किसी सहकर्मी के सहयोग से आपके रूके हुए काम पूरे होंगे। परिवार में कोई मांगलिक कार्य का आयोजन करवा सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज आप किसी तरह का निवेश करने का मन बनाएंगे।

शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 6
धनु राशि-
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपको नौकरी से रिलेटेड कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा, जिसकी आपको प्रतीक्षा थी। जीवनसाथी की ओर से कोई उपहार मिलने से पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े लोगों का अपने कार्यों में बढ़िया प्रदर्शन रहेगा। आज आपको आर्थिक

लाभ होने के योग हैं। संतान के किसी जरूरी काम को लेकर आज किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज किसी दोस्त की मदद से अच्छी जॉब मिलेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को समाज में मान-सम्मान प्राप्त होगा।

शुभ रंग- भूरा
शुभ अंक- 7
मकर राशि-
आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। नौकरी कर रहे लोगों को कोई अच्छी उपलब्धि मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। आज आपको किसी बड़ी कंपनी से नौकरी का ऑफर आयेगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। संतान पक्ष से खुशियां मिलेंगी। आज आपको कार्यों में मित्रों का सहयोग मिलेगा। जिससे आप अपने कार्यों को समय से पूरा करने में कामयाब होंगे। तकनीक और संचार से जुड़े लोगों को कुछ नए अवसर मिलने की संभावना है।

शुभ रंग- क्रीम
शुभ अंक- 3
कुंभ राशि-
आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आप धर्म-कर्म के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। छात्रों को सफलता मिलने के योग बने हुए है, बस थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है। गवर्नमेंट सेक्टर से जुड़े लोगों को उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा, जिससे वह अपना कोई बड़ा प्रोजेक्ट पूरा
करने में सफल होंगे। आपका वैवाहिक जीवन खूबसूरत रहेगा। नौकरी में आपको किसी अच्छे काम के लिए सम्मानित किया जा सकता है। आपको पैतृक संपत्ति से लाभ के योग हैं। आप अपने क्रोधी स्वभाव से बचें।

शुभ रंग- केसरिया
शुभ अंक- 4
मीन राशि-
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना होगी। मीडिया और जनसंचार से जुड़े लोगों को उनके काम के लिए प्रसिद्धि मिलेगी। अगर आप लेखक है और कोई किताब लिखना चाह रहे हैं तो समय अनुकूल है। सेहत के मामले में आज आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। आपका पारिवारिक जीवन उत्साह से भरा रहेगा। ऑफिस के किसी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। नवविवाहित दंपत्ति आज कहीं घूमने जाने का प्लान बनाएंगे। लवमेट के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।

शुभ रंग- ग्रे
शुभ अंक- 2