Advertisement

जनसूचना अधिकारी, अपीलीय अधिकारियों की एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं कार्यशाला आयोजित

जनसूचना अधिकारी, अपीलीय अधिकारियों की एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं कार्यशाला आयोजित

शासन के आरटीआई पोर्टल में स्वपंजीयन करना होगा

आवेदनकर्ता घर बैठे ही शासन के किसी भी विभाग से ऑनलाइन आवेदन कर जानकारी प्राप्त कर सकते

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत आप घर बैठे ही शासन के किसी भी विभाग से जानकारी प्राप्त करने हेतु ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ देश का छठवां ऐसा राज्य हैं जहां पर सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा प्रदान की गई हैं, इस सुविधा के मदद से आप ऑनलाइन आवेदन करने के साथ-साथ घर बैठे ही ऑनलाइन जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ में अभी तक ऑफलाइन ही मेनुअल तरीके से सूचना के अधिकार के तहत जानकारी प्राप्त किया जा सकता था, हाल ही में ऑनलाइन आवेदन की सुविधा शुरू की गई हैं। इसी को लेकर आज यहां कलेक्ट्रेट के दिशा सभाकक्ष में जिले के सभी जनसूचना अधिकारी, अपीलीय अधिकारियों की एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं कार्यशाला आयोजित हुई। सभी विभाग के जिला स्तरीय अधिकारियों को आरटीआई पोर्टल में जिला जन सूचना अधिकारी (डीआईओ) रोहित चंद्रवंशी ने स्वपंजीयन कम्प्यूटर आधारित प्रशिक्षण दिया। उन्होंने rtionline.cg.gov.in पोर्टल में स्वपंजीयन के बारे में बताया। व्याख्याता सुनील झा ने सूचना अधिकार अधिनियम – 2005 आवेदन से लेकर निराकरण तक की समय-सीमा आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डॉ. अनिल बाजपेयी ने कहा कि शासन स्तर से बार-बार कहने के बावजूद इसे गंभीरता से नहीं लिया जा रहा हैं, कृपया गंभीरता पूर्वक आगामी शुक्रवार तक पोर्टल में स्वपंजीयन सुनिश्चित करें। किसी प्रकार की समस्या या दिक्कत हो तो डीआईओ से संपर्क करें। पोर्टल में पंजीयन हो जाये यह सभी अधिकारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अगर आपको पंजीयन करने में कहीं कोई दिक्कत आए, तो अपने ऑपरेटर या कार्यालय सहायक से पंजीयन करायें। प्रशिक्षण में एसडीएम बेमेतरा सुश्री सुरुचि सिंह, एसडीएम नवागढ़ भूपेन्द्र जोशी, संयुक्त कलेक्टर उमाशंकर बंदे, डिप्टी कलेक्टर सुश्री पिंकी मनहर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। आपको बतादें कि सूचना का अधिकार के तहत ऑनलाइन आवेदन छत्तीसगढ़ शासन ने आरटीआई प्रक्रिया को पारदर्शी और सहज बनाने के लिए यह सुविधा प्रदान की गई हैं, जिसके मदद से कोई भी आम नागरिक किसी भी शासकीय/अर्द्धशासकीय विभाग/कार्यालय से सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत ऑनलाइन आवेदन कर बिना कहीं जाए घर बैठे ही जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47