ताजा ख़बरें
Trending

ग्वालियर मेले में वाहनों पर 50% आरटीओ छूट का ऐलान:ऑटोमोबाइल सेक्टर में लौटी रौनक, मकर संक्रांति पर लोगों ने किए मुहूर्त ग्वालियर

ग्वालियर मेले में वाहनों पर 50% आरटीओ छूट का ऐलान:ऑटोमोबाइल सेक्टर में लौटी रौनक, मकर संक्रांति पर लोगों ने किए मुहूर्त ग्वालियर

 

 

ग्वालियर व्यापार मेले में वाहनों पर 50 प्रतिशत आरटीओ शुल्क में छूट की घोषणा के बाद ऑटोमोबाइल सेक्टर में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। छूट का ऐलान होते ही दोपहिया और चार पहिया वाहनों की प्री-बुकिंग शुरू हो गई है। मेले में इस बार छोटे-बड़े वाहनों के लिए करीब 35 से 40 शोरूम बनाए गए हैं, जहां अब गाड़ियों की डिस्प्ले भी शुरू हो चुकी है।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

आरटीओ छूट की घोषणा के बाद पहले अधूरे पड़े शोरूम के निर्माण कार्य में भी तेजी आ गई है। मकर संक्रांति के अवसर पर ऑटोमोबाइल सेक्टर में भारी भीड़ उमड़ी। लोग बड़ी संख्या में अपनी पसंद के वाहनों की जानकारी लेने पहुंचे, वहीं कई ग्राहकों ने छूट का लाभ उठाते हुए गाड़ियों की प्री-बुकिंग भी कराई।

लोगों ने प्री-बुकिंग कर पूजा-अर्चना की

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

मकर संक्रांति के शुभ मुहूर्त का खास असर देखने को मिला। कई लोग डिलीवरी के इंतजार में खड़ी प्री-बुकिंग वाली गाड़ियों के पास पहुंचे और विधिवत पूजन किया। यार्ड में खड़ी नई गाड़ियों पर फूल-मालाएं और नारियल चढ़ाते हुए लोगों ने शुभ शुरुआत की। व्यापारियों का कहना है कि आरटीओ छूट से बिक्री को बड़ा बढ़ावा मिला है और आने वाले दिनों में ऑटोमोबाइल सेक्टर में और भी ज्यादा भीड़ और बुकिंग होने की उम्मीद है।

आरटीओ कार्यालय शुरू होने पर की जाएगी डिलीवरी

निकुंज मोटर के शोरूम पर सेल्स मैनेजर सुजा उल रहमान ने बताया कि आरटीओ कार्यालय शुरू होने तक वाहनों की डिलीवरी नहीं दी जा सकती। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति पर बड़ी संख्या में ग्राहकों के शुभ मुहूर्त थे और उनका पूरा भुगतान भी प्राप्त हो चुका है। लगभग 50 लोगों ने यार्ड में पहुंचकर अपनी नई गाड़ियों का पूजन किया है। आरटीओ से अनुमति मिलते ही वाहनों की डिलीवरी शुरू कर दी जाएगी।

Praveen Dubey

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!