Advertisement

प्रधानमंत्री आवास योजना : अधूरे निर्माण कार्य को जल्द पूर्ण कराने के निर्देश

उत्तर बस्तर कांकेर : प्रधानमंत्री आवास योजना : अधूरे निर्माण कार्य को जल्द पूर्ण कराने के निर्देश

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला एवं जिला पंचायत सीईओ सुमित अग्रवाल के निर्देशानुसार आज जनपद पंचायत कार्यालय अंतागढ़ के सभा कक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी विरेन्द्र जायसवाल द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत् ग्राम पंचायतों में वर्ष 2016-17 से वर्ष 2022-23 तक स्वीकृत 304 अप्रारंभ, प्रगतिरत एवं अपूर्ण आवासों की हितग्राहीवार समीक्षा की गई। उक्त समीक्षा में मनरेगा, तकनीकी सहायकों, ग्राम पंचायत सचिवों एवं रोजगार सहायकों को अप्रारंभ आवासों को अविलम्ब प्रारंभ कराने तथा प्रगतिरत, अपूर्ण आवासों को अविलम्ब पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही बंद पड़े आवास निर्माण के हितग्राहियों को कार्य प्रारंभ करने हेतु कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के लिए ग्राम पंचायत सचिवों को निर्देशित किया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत अंतागढ़ सीईओ व्ही. एन. तिवारी सहित ब्लॉक स्तर के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57