Advertisement

मुख्यमंत्री की पहल से मृतक नरसिंह के परिजनों को मिली राहत

रायपुर : मुख्यमंत्री की पहल से मृतक नरसिंह के परिजनों को मिली राहत

कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आंध्रप्रदेश में उपलब्ध कराया शव वाहन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

रोजगार की तलाश में आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम गए जशपुर निवासी प्रवासी मजदूर की संदिग्ध परिस्थिति में मृत्यु हो गई। मृतक के शव को गृहग्राम तक लाने के लिए,मृतक के परिजनों द्वारा सहायता मांगे जाने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर प्रशासन ने पहल की। जानकारी के अनुसार जिले के फरसाबहार ब्लाक के पुरईनबंध निवासी मृतक नरसिंह पैंकरा अपने दो साथियों के साथ रोजगार की तलाश में विशाखापट्टनम गया था। मृतक के साथियों ने बताया कि नरसिंह पैंकरा का शव दो दिन पहले विशाखापट्टनम के अंगोल मे रेल पटरी के बीच में रेल्वे पुलिस ने बरामद किया था। मृतक का शव बरामद होने के बाद उसके साथियों के सामने शव को विशाखापट्टनम से पुरईनबंध लाने की समस्या खड़ी हो गई। ऐसे में मृतक के परिजनों ने सहायता के लिए मुख्यमंत्री साय से गुहार लगाई थी। मुख्यमंत्री साय ने मृतक के शव को अंगोल से पुरईनबंध लाने के लिए वाहन की तत्काल व्यवस्था करने का निर्देश अधिकारियों को दिया। अंगोल में शव वाहन की व्यवस्था होने पर मृतक का शव गुरुवार को गृहग्राम पुरईनबंध पहुंचा। यहां मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक के स्वजनों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश के पश्चात उनकी बड़ी समस्या हल हो गई।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47