Advertisement

अम्बिकापुर : शुक्रवार को कुल 15 ग्राम पंचायतों में पहुंची “मोदी की गारंटी वाली गाड़ी“

अम्बिकापुर, शुक्रवार को कुल 15 ग्राम पंचायतों में पहुंची “मोदी की गारंटी वाली गाड़ी“

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जिले के विभिन्न ग्रामों में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिले में अब तक आयोजित शिविरों में उपस्थित कुल 106331 लोगों को शासन की योजनाओं की जानकारी दी गई। लोगों ने शासकीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर हर्षित होकर अपने घर-परिवार के लिए आवश्यक योजनाओं हेतु आवेदन किया।

शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी- कर्मचारियों द्वारा आमजन की सुविधा के लिए आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेजों की उपलब्धता की जांच के साथ जल्द से जल्द लाभ पहुंचाने हेतु कार्यवाही की जा रही है। आम नागरिकों को प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड, वन नेशन वन कार्ड, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, आधार अपडेशन, सस्ती व अच्छी जेनेरिक दवाई आदि की जानकारी प्रदान कर लाभान्वित किया जा रहा है।शिविर स्थल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए कैम्प में बीपी, शुगर की जाँच तथा दवाइयां भी उपलब्ध कराई जा रही है।
शुक्रवार को कुल 15 ग्राम पंचायतों में “मोदी की गारंटी वाली गाड़ी“ पहुंची। विकासखंड अंबिकापुर के ग्राम पंचायत पोड़िकला, कर्रा, अड़ची, कुनियाकला विकासखंड लखनपुर के ग्राम पंचायत पलगड़ी, अमलभीठी, इरगंवा, विकासखंड लुण्ड्रा के ग्राम पंचायत सपड़ा, ककनी, विकासखंड बतौली के ग्राम पंचायत महेशपुर, नकना, विकासखंड उदयपुर के ग्राम पंचायत ललाती, घुचापुर, शंकरपुर तथा करौंदी में शिविर आयोजित हुए।
शिविर में शासन की योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने एवं योजनाओं का लाभ लेने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत हितग्राहियों द्वारा विभिन्न योजनाओं से मिले लाभ के संबंध में अपने अनुभव साझा करते हुए आमजनों से योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रोत्साहित किया।ग्राम महेशपुर में आयोजित शिविर में महिला ने बताया कि मेरे बुआ के लड़के को सांप ने काट लिया था उसे हम इलाज हेतु जिला चिकित्सालय ले गए, आयुष्मान कार्ड से उसका इलाज मुफ्त में हुआ और आज वो स्वस्थ है उसके लिए मैं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देती हूं। इसी प्रकार प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से लाभान्वित गृहणी महिलाओं ने प्रधानमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि अब हमें धुंए से राहत मिली है और खाना भी जल्दी बन जाता है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

आगामी दिनों में इन स्थानों में होंगे शिविर-

आगामी शिविर 30 दिसम्बर को विकासखंड अंबिकापुर के ग्राम पंचायत टपरकेला, सोनबसा, रकेली, नवानगर तथा 31 दिसम्बर को नावापाराकला, कुम्हरता, पम्पापुर, खजुरी में आयोजित होगी। 30 दिसम्बर को विकासखंड लखनपुर के रजपुरीकला, सिरकोतंगा, कटकोना, परसोडीकला में तथा 31 दिसम्बर को पुहपुटरा, गुमगराकला, गुमगराखुर्द में आयोजित होंगे। इसी प्रकार 30 दिसम्बर को विकासखंड लुण्ड्रा के ग्राम पंचायत असकला, गढबीरा, महोरा में तथा 31 दिसम्बर को खाराकोना, बरगीडीह में आयोजित होंगे। इसी प्रकार 30 दिसम्बर को विकासखंड बतौली के ग्राम पंचायत सरमना, तरागी, ललाती, चिपरकला में तथा 31 दिसम्बर को घुटरापारा, बोदा में आयोजित होंगे। 30 दिसम्बर को विकासखंड उदयपुर के ग्राम पंचायत चकेरी, बासेन, पेण्डरखी, बकोई में तथा 31 दिसम्बर को पुटा, तेन्दुटिकरा (सरमा) में आयोजित होंगे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57