Advertisement

अंबिकापुर “मोदी की गारंटी वाली गाड़ी“ 30 दिसम्बर को इन स्थानों में होंगे शिविर

अंबिकापुर “मोदी की गारंटी वाली गाड़ी“ 30 दिसम्बर को इन स्थानों में होंगे शिविर

30 दिसम्बर को विकासखंड अंबिकापुर के ग्राम पंचायत टपरकेला, सोनबसा, रकेली, नवानगर तथा 31 दिसम्बर को नावापाराकला, कुम्हरता, पम्पापुर, खजुरी में आयोजित होगी। 30 दिसम्बर को विकासखंड लखनपुर के रजपुरीकला, सिरकोतंगा, कटकोना, परसोडीकला में तथा 31 दिसम्बर को पुहपुटरा, गुमगराकला, गुमगराखुर्द में आयोजित होंगे। इसी प्रकार 30 दिसम्बर को विकासखंड लुण्ड्रा के ग्राम पंचायत असकला, गढबीरा, महोरा में तथा 31 दिसम्बर को खाराकोना, बरगीडीह में आयोजित होंगे। इसी प्रकार 30 दिसम्बर को विकासखंड बतौली के ग्राम पंचायत सरमना, तरागी, ललाती, चिपरकला में तथा 31 दिसम्बर को घुटरापारा, बोदा में आयोजित होंगे। 30 दिसम्बर को विकासखंड उदयपुर के ग्राम पंचायत चकेरी, बासेन, पेण्डरखी, बकोई में तथा 31 दिसम्बर को पुटा, तेन्दुटिकरा (सरमा) में आयोजित होंगे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी- कर्मचारियों द्वारा आमजन की सुविधा के लिए आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेजों की उपलब्धता की जांच के साथ जल्द से जल्द लाभ पहुंचाने हेतु कार्यवाही की जा रही है। आम नागरिकों को प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड, वन नेशन वन कार्ड, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, आधार अपडेशन, सस्ती व अच्छी जेनेरिक दवाई आदि की जानकारी प्रदान कर लाभान्वित किया जा रहा है। शिविर स्थल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए कैम्प में बीपी, शुगर की जाँच तथा दवाइयां भी उपलब्ध कराई जा रही है।

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जिले के विभिन्न ग्रामों में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिले में अब तक आयोजित शिविरों में उपस्थित कुल 106331 लोगों को शासन की योजनाओं की जानकारी दी गई। लोगों ने शासकीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर हर्षित होकर अपने घर-परिवार के लिए आवश्यक योजनाओं हेतु आवेदन किया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57