Advertisement

अवैध परिवहन में अब तक 98 प्रकरणों में 30 लाख 80 हजार 433 रूपए अर्थदंड तथा 3 अवैध उत्खनन में 3 लाख 28 हजार 620 रुपया की गई वसूल

धमतरी : अवैध रेत उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर हुई कार्यवाही

अवैध रेत उत्खनन पर बीते रात 7 हाइवा किया गया जब्त,वित्तीय वर्ष 2023-24 में अब तक किया गया 110 प्रकरण दर्ज,अवैध परिवहन में अब तक 98 प्रकरणों में 30 लाख 80 हजार 433 रूपए अर्थदंड तथा 3 अवैध उत्खनन में 3 लाख 28 हजार 620 रुपया की गई वसूल

कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी के निर्देशन में जिले में खनिज विभाग द्वारा गौण खनिज आधारित क्षेत्रों से रेत के अवैध परिवहन, उत्खनन एवं भंडारण पर निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए जिले के नगरीय निकाय सहित ग्रामीण क्षेत्रों पर खनिज अमलो की तैनाती कर नियमित कार्यवाही की जा रही है। खनिज अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार गौण खनिज रेत की रायल्टी की चोरी की रोकथाम हेतु विभाग के अमला द्वारा बीते रात 7 अवैध परिवहन हाईवा जप्त कर जिला कार्यालय में खड़ा कराया गया और

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

खनिज अधिकारी बजरंग पैंकरा ने बताया कि विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायत और विभाग की टीम द्वारा नियमित निरीक्षण से यह कार्यवाही सतत रूप से जारी है। विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 में अवैध परिवहन के 98 प्रकरण दर्ज कर 30 लाख 80 हजार 433 रुपए अर्थदंड वसूला गया है। खदान/भंडारण में अनियमितता पाये जाने पर 4 प्रकरणों में 14 लाख 75 हजार 528 रूपये का अर्थदण्ड वसूली की गई है। उक्त प्रकरणों में वाहनों को जब्त कर छत्तीसगढ़ गौण खनिज के विभिन्न अधिनियमों के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57