Advertisement

अम्बिकापुर : पीएम जनमन योजना – कलेक्टर-एसपी पहुंचे पीवीटीजी समुदाय के बीच, बताई उनके फायदे की बात,

अम्बिकापुर : पीएम जनमन योजना – कलेक्टर-एसपी पहुंचे पीवीटीजी समुदाय के बीच, बताई उनके फायदे की बात, 90 पीवीटीजी परिवारों को मिल चुका नवीन राशन कार्ड, विशेष अभियान के तहत शत-प्रतिशत दिलाया जा रहा लाभ
पीएम जनमन योजना

हितग्राहियों ने कहा – प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की मदद से अब अन्न की चिन्ता हुई दूर, हर महीने मुफ्त राशन हमारे लिए बड़ी सहायता होगी

अम्बिकापुर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रधानमंत्री जनमन योजना विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिए वरदान बनकर उभरी है। योजना से इन जनजाति समूह के लोगों को सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने अधिकारी स्वयं इनके घर पहुंच रहे हैं और वंचितों को शत-प्रतिशत योजनाओं से लाभान्वित करने प्रयास कर रहे हैं। इसी कड़ी में कलेक्टर कुंदन कुमार और पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा मंगलवार को ग्राम खाला के कोरवापारा में प्रशासनिक अमले के साथ पीवीटीजी समुदाय के बीच पहुंचे। जहां उन्होंने जनमन योजना से मिलने वाली लाभ की जानकारी दी। इस दौरान हितग्राहियों ने भी अपने अनुभव साझा किए। अब तक जिले के 35 पहाड़ी कोरवा बसाहट में विशेष शिविर का आयोजन किया गया है, जिसमें खाद्य विभाग की टीम ने हितग्राहियों का चिन्हांकन किया और कार्यवाही की।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

जिले में कुल 174 नवीन परिवारों का चिन्हांकित कर 90 परिवारों को राशनकार्ड जारी किया गया है।

नवीन परिवारों में से खाला ग्राम पंचायत के 16 परिवारों को शत प्रतिशत राशनकार्ड जारी किया गया है। राशन कार्ड प्राप्त होने पर ग्राम की मोहरमनी बताती हैं कि पहले उनका राशन कार्ड नहीं बना था, प्रधानमंत्री जनमन योजना के लिए यहां हमारे गांव में शिविर लगाया गया जिसमें अधिकारी आए थे, उन्होंने आवेदन भरवाया और आज मेरा राशन कार्ड बन गया है। इसी प्रकार गांव की ही रजनी ने बताया राशन कार्ड बन जाने से अब मुफ्त में राशन मिलेगा, जिससे मैं और मेरा परिवार बहुत खुश है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद दिया।
कलेक्टर कुंदन कुमार के मार्गदर्शन में जिले में भी विशेष शिविरों के माध्यम से पीवीटीजी समुदाय के लोगों को हितग्राहीमूलक योजनाओं से जोड़ने युद्धस्तर पर कार्यवाही जारी है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों का सर्वे कर राशनकार्ड के लिए पात्र नवीन परिवारों को राशनकार्ड प्रदाय किया जा रहा है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57