Advertisement

विधायक राजेश अग्रवाल ने मुम्बई में बनी हिन्दी संगीत ‘सजने लगी हूं, संवरने लगी हूं’ एलबम का किया रिलीज……………

विधायक राजेश अग्रवाल ने मुम्बई में बनी हिन्दी संगीत ‘सजने लगी हूं, संवरने लगी हूं’ एलबम का किया रिलीज……………

ब्यूरो चीफ/सरगुजा// अम्बिकापुर विधानसभा के विधायक राजेश अग्रवाल जी ने अपने निवास लखनपुर में कला साहित्य एवं रंगमंच को समर्पित संस्था संस्कार भारती छत्तीसगढ़ इकाई जिला सरगुजा के कलाकारों द्वारा मुम्बई में तैयार की गई हिन्दी वीडियो एलबम का पोस्टर विमोचन करते हुए एलबम को रिलीज किया गया। इस अवसर पर फिल्म डायरेक्टर एवं कलाकारों को नये एलबम के सफलता के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दिया तथा कहा कि हमारे अम्बिकापुर सरगुजा संभाग में कला साहित्य संगीत रंगमंच के बहुत अच्छे कलाकार हैं भविष्य में इन्हें आगे ले जाने का कार्य करेंगे। इस अवसर पर विधायक महोदय जी को पुष्प भेंट कर नववर्ष की हार्दीक बधाई एवं शुभकामनाएं दिया गया। संस्कार भारती जिला सरगुजा के प्रांतीय संयोजक एवं जिला संरक्षक आनंद सिंह यादव, जिलाध्यक्ष रंजीत सारथी, जिला मंत्री राजेश बाबू के द्वारा तैयार हिन्दी गीत एवं संगीत ‘सजने लगी हूं, संवरने लगी हूं’ को छत्तीसगढ़ की लोकप्रिय गीतकार अनुपमा मिश्रा द्वारा गाया गया है एवं रायपुर के स्वप्नील स्टूडियो रायपुर में म्यूजिक का निर्माण किया गया है। जिसे प्रभानंद फिल्म प्रोडक्शन अम्बिकापुर, जिला-सरगुजा (छ0ग0) के बैनर तले निर्मित किया गया है। जिसका शुटिंग मुम्बई के खुबसूरत वादियों में एलबम का निर्माण किया गया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

मुम्बई की मॉडल एवं एक्टर प्रतिभा मिश्रा एवं अम्बिकापुर के फिल्म डॉयरेक्टर एवं एक्टर आनंद सिंह यादव ने एलबम में बहुत अच्छा अभिनय किया है। अम्बिकापुर के डीओपी एवं कैमरा मेन उमेश रवि द्वारा एलबम का कार्य किया गया है। उक्त एलबम को देखने के लिए यूट्यूब चेनल प्रभानंद फिल्म प्रोडक्शन एवं प्रभानंद सीरीज में जाकर देखा जा सकता है। एलबम के निर्माता प्रभा सिंह यादव ने छत्तीसगढ़ के कलाकारों द्वारा निर्मित एलबम को अधिक से अधिक लोगों को देखने हेतु यूट्यूब चैनल को शेयर, सब्सक्राइब करने की अपील की गई। इस अवसर पर रंजीत सारथी, आनंद सिंह यादव, दिनेश अग्रवाल, पंकज गुप्ता, प्रभा सिंह यादव, रवि अग्रवाल, विजय अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, तबरेज आलम, राहुल अग्रवाल सहित अन्य उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57