Advertisement

वन मंत्री केदार कश्यप ने माई दंतेश्वरी और ईष्टदेव की पूजा-अर्चना कर किया पदभार ग्रहण

रायपुर : वन मंत्री केदार कश्यप ने माई दंतेश्वरी और ईष्टदेव की पूजा-अर्चना कर किया पदभार ग्रहण

वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने बुधवार को मंत्रालय में विधिवत पूजा अर्चना कर पदभार ग्रहण किया। इस दौरान उनके परिवारजन और विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

मंत्री कश्यप ने इस अवसर पर कहा कि माई दंतेश्वरी के आशीर्वाद से मैंने पदभार ग्रहण किया है। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ’विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में हमारा छत्तीसगढ़ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में हमारा मंत्रालय छत्तीसगढ़ के वनवासी, आदिवासी सहित प्रदेश के सभी वर्गों का समुचित विकास करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। छत्तीसगढ़ के हमारे अन्नदाता किसान भाइयों, खेतिहर मजदूरों, महिलाओं, सभी नागरिकों की खुशहाली के लिए काम करने का हमने संकल्प लिया है। सरकार बनने के बाद पहले दिन से ही हमारी सरकार विकास के दिशा में कार्य कर रही है। हम सभी छत्तीसगढ़ को समृद्ध बनाने की दिशा में अपना शत-प्रतिशत योगदान देंगे। स्व. अटल जी के सपनों का छत्तीसगढ़ को संवारने के लिए हम संकल्पित होकर काम करेंगे।

गौरतलब हैं कि कश्यप वर्ष 2003 से 2018 तक स्कूल शिक्षा, आदिम जाति कल्याण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी सहित कई विभागों के दायित्व संभाल चुके हैं।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57