सिंगल यूज प्लास्टिक पर पालिका सख्त, दुकानों में छापेमारी

सिंगल यूज प्लास्टिक पर पालिका सख्त, दुकानों में छापेमारी

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ नगर पालिका ने फिर से अभियान छेड़ दिया है।

महासमुंद। क्षेत्रीय कार्यालय पर्यावरण संरक्षण के उप अभियंता एस के चौधरी के नेतृत्व में स्वच्छ भारत मिशन के कर्मचारियों ने नगर में अलग-अलग इलाकों में सिंगल यूज़ प्लास्टिक रखने वाले दुकानों और लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान पालिका की टीम द्वारा व्यापारियों और आमजन को प्लास्टिक के उपयोग की जगह कपड़े का थैला या जूट से बने थैले का उपयोग करने के लिए प्रेरित भी किया गया।

प्रतिबंधित होने के बावजूद स्वच्छता तथा पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले प्लास्टिक का उपयोग अभी भी कुछ लोगों द्वारा चोरी-छुपे किया जा रहा है, जिसके ख़िलाफ कार्रवाई करने के निर्देश मुख्य नगर पालिका अधिकारी टॉमसन रात्रे द्वारा पालिका अधिकारियों को दिया गया।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

मुख्य नगर पालिका अधिकारी टॉमसन रात्रे के निर्देश पर बुधवार को पालिका टीम ने प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक रखने वालों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई। टीम ने शहर के किराना दुकानों और गोलबाजार स्थित करते हुए बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त कर जुर्माने के तौर 600 रुपये वसूल किऐ कुल 3 दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

आदेश के परिपालन में क्षेत्रीय कार्यालय छत्तीसगढ़ पर्यावरण मंडल के उप अभियंता एस के चौधरी ने व्यापारियों और नागरिकों से अपील करते हुए कहा की सिंगल यूज़ प्लास्टिक से हमारे पर्यावरण और स्वास्थ्य को काफी नुकसान पहुंचता है। इसलिए प्लास्टिक की जगह कपड़े से निर्मित या जूट के थैले का प्रयोग करें और पर्यावरण को बचाएं तथा आने वाली पीढ़ी को स्वस्थ भविष्य देने में सहयोग करने की अपील की।