Advertisement

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि से सुन्दरलाल और हरिश्चन्द्र को कृषि कार्य को पूरा करने मिला सम्बल

सफ़लता की कहानी,विकसित भारत संकल्प यात्रा

मेरी कहानी मेरी जुबानी’

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि से सुन्दरलाल और हरिश्चन्द्र को कृषि कार्य को पूरा करने मिला सम्बल

किसानो ने कहा क़ृषि कार्यों के जरूरतें को पूरा करने में मिली मदद’

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

धमतरी/ विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जिले के कुरुद विकासखण्ड के ग्राम पंचायत जामगांव में आयोजित संकल्प शिविर में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी किसान सुन्दर लाल ढीमर और हरिश्चंद्र साहू को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि मिलने से उनके जीवन मे बदलाव नजर आने लगा है। इन किसानो ने ‘मेरी कहानी मेरी जुबानी’ के जरिए योजना के लाभ के बारे में उपस्थित ग्रामीणजनों को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत वर्ष में तीन किश्तों में छह हजार रूपए की राशि मिलती है। उन्हें अब तक सम्मान निधि की किश्ते समय पर मिल रही है। इस राशि से उन्हें खेती बाड़ी के कार्यों में आर्थिक मदद के साथ ही बीज, खाद और दवाई के खर्चों में भी काफी हद तक राहत मिली है। इस प्रकार अब उन्हें खेती कार्य के दौरान छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने में परेशानी का सामना करना नहीं पड़ता है। उन्होंने ने किसान सम्मान निधि योजना के तहत मिली राशि के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को किसानों के प्रति संवेदनशीलता के लिए धन्यवाद दिया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57