Advertisement

एसपी ने ली अपराध संबंधी थाना प्रभारी एवं विवेचक की समीक्षा बैठक

एसपी ने ली अपराध संबंधी थाना प्रभारी एवं विवेचक की समीक्षा बैठक

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आज गुरुवार 4 जनवरी को पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के द्वारा बेमेतरा जिलें के थानो में पंजीबद्ध धोखाधडी एवं आईटी एक्ट व महिलाओं और बच्चों से संबंधित प्रकरणों का जल्द से जल्द निकाल करने हेतु राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारी व विवेचक की बैठक लेकर धोखाधडी व आईटी एक्ट के प्रकरणों में फरार आरोपियों के विरूद्ध 173 (8) जाफौ के मामलो में शीघ्र विवेचना पूर्ण कर फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश करने एवं आईटी एक्ट के प्रकरणों में होल्ड रकम को वापस दिलाये जाने के संबंध में नियमानुसार कार्यवाही करने निर्देश दिये गये तथा थानावार महिलाओं और बच्चों से संबंधित अपराधों की जानकारी लेकर महिलाओं और बच्चों से संबंधित अपराधों को आपरेशन मुस्कान के तहत अभियान चलाकर यथाशीघ्र निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया। उक्त बैठक में एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, थाना सिटी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिन्हा, थाना नवागढ प्रभारी निरीक्षक चंद्रदेव वर्मा, सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक मयंक मिश्रा, सउनि द्वारिका देशलहरे, प्रधान आरक्षक लोकेश सिंह सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहें।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47