संभागायुक्त राठौर ने पदभार ग्रहण किया

संभागायुक्त राठौर ने पदभार ग्रहण किया

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

दुर्ग/ दुर्ग संभाग के नव पदस्थ आयुक्त सत्यनारायण राठौर ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया। भारतीय प्रशासनिक सेवा 2008 बैच के अधिकारी राठौर दुर्ग संभाग के 11 वे आयुक्त होंगे। निवर्तमान संभागायुक्त जनक प्रसाद पाठक (आई.ए.एस) ने राठौर को कार्यभार सौंप कर उन्हें नवीन दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात् संभागायुक्त राठौर ने कार्यालय के विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया और अधिकारी-कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। कार्यालयीन अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में निर्वतमान संभागायुक्त पाठक को विदाई दी गई। वहीं नव पदस्थ संभागायुक्त राठौर का स्वागत किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त (विकास) अजय मिश्रा तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।