Advertisement

अम्बिकापुर : जिला रोजगार व स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र गंगापुर खुर्द में प्लेसमेंट कैम्प 8 जनवरी को

अम्बिकापुर : जिला रोजगार व स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र गंगापुर खुर्द में प्लेसमेंट कैम्प 8 जनवरी को

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

उपसंचालक रोजगार ने बताया कि जिला रोजगार व स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र के द्वारा दिनांक 8 जनवरी 2024 को प्रातः 11 बजे से सायं 4ः00 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है।
उन्होंने बताया कि नियोजक फ्युजन माइक्रोफायनेंस लिमिटेड, अंबिकापुर में आर.ओ. के 55 पद, आवश्यक योग्यता 12वीं पास, ए.बी.एम. के 10 पद आवश्यक योग्यता स्नातक पास और बी.एम. के 05 रिक्त पद, आवश्यक योग्यता स्नातक पास हेतु प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन होगा। जिले के इच्छुक ऐसे समस्त आवेदक जो उपरोक्त पदों हेतु योग्यता रखते हैं, वे अपने साथ शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन कार्ड की मूलप्रति एवं इन सभी की छायाप्रति तथा पासपोर्ट साइज की फोटो के साथ दिनांक 8 जनवरी 2024 को प्रातः 11 बजे से सायं 4 बजे तक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र,गं गापुर खुर्द, अम्बिकापुर में आयोजित प्लेसमेंट कैम्प मे उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57