Advertisement

प्रशासनिक कार्य व्यवस्था के तहत कलेक्टर ने डिप्टी कलेक्टरों का बदला प्रभार

प्रशासनिक कार्य व्यवस्था के तहत कलेक्टर ने डिप्टी कलेक्टरों का बदला प्रभार

बलरामपुर/ कलेक्टर रिमिजियुस एक्का ने प्रशासनिक कार्य व्यवस्था के तहत डिप्टी कलेक्टरों(राज्य प्रशासनिक सेवा) को अनुविभाग में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के पद पर आगामी आदेश पर्यन्त अस्थाई रूप से पदस्थ करते हुए कार्य विभाजन/कार्य बंटन किया है।

कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में डिप्टी कलेक्टर करूण कुमार डहरिया को कुसमी का अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं दंडाधिकारी नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें अनुभाग शंकरगढ़ का अतिरिक्त प्रभार भी सौपा गया है। इसी प्रकार डिप्टी कलेक्टर अमित कुमार श्रीवास्तव को अनुभाग बलरामपुर का अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं दण्डाधिकारी तथा डिप्टी कलेक्टर श्री शशि कुमार चौधरी को अनुभाग वाड्रफनगर का अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं दण्डाधिकारी नियुक्त किया है। इसी प्रकार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुसमी श्री चेतन साहू एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व वाड्रफनगर श्री प्रमोद कुमार गुप्ता को जिला कार्यालय बलरामपुर में पदस्थ किया गया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

तहसीलदारों के प्रभार में भी फेरबदल

कलेक्टर रिमिजियुस एक्का ने प्रशासनिक कार्य व्यवस्था के तहत् तहसीलदारांेके प्रभार में भी बदलाव किया है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में तहसील चलगली के तहसीलदार मोहन लाल भारद्वाज को तहसील बलरामपुर का तहसीलदार नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार बलरामपुर की तहसीलदार सुश्री रोशनी तिर्की को चान्दो का तहसीलदार, वाड्रफनगर के तहसीलदार मोइनुद्दान खान को तहसील चलगली का अतिरिक्त प्रभार तथा चान्दो के तहसीलदार दानिश परवेज को शंकरगढ़ का नायब तहसीलदार नियुक्त किया गया है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47