Advertisement

रायपुर : सचिन पायलट को पहली बैठक में ही आना होगा एक्शन मोड पर

रायपुर : सचिन पायलट को पहली बैठक में ही आना होगा एक्शन मोड पर

रायपुर। 70 साल पुरानी कांग्रेस की दुर्गति के लिए कौन जिम्मेदार, सत्ता और संगठन में तालमेल के अभाव के चलते पार्टी विधानसभा हार चुकी है। अब लोकसभा चुनाव की तैयारियों में यदि विभीषणों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी तो ऐसे में तो कांग्रेस प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीट हार जाएगी। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की गुटबाजी और आपसी खींचतान कर अपनी राजनीतिक लाइन बड़ी करने के चक्कर में उठा पटक कर रहे हैं। उसे किसी भी प्रकार कांग्रेस पार्टी को रोकना होगा, अगर इसी तरीके से कांग्रेस के सभी बड़े नेता जो चुनाव हार चुके हैं और जो चुनाव नहीं लड़े कुछ एक नेता जो प्रदेश के पदाधिकारी बनकर बैठे हैं ऐसे सभी नेताओं को आपस में तालमेल और कांग्रेस पार्टी के हित में मिलकर कार्य करने के लिए विशेष तौर पर सोचने की जरूरत है।

कांग्रेस के एक बड़े नेता जो खुद चुनाव हार गए हैं आलाकमान में जाकर शिकायत दर्ज कराई कि प्रदेश अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारी कहीं ना कहीं आरएसएस और भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए हैं और उन्हीं लोग के हाथ में फिर से कमान देने का मतलब 11 की 11 लोकसभा सीट कांग्रेस पार्टी हार जाएगी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इस प्रकार की शिकायतें प्रदेश के कई नेताओं ने दिसंबर माह में लगातार आलाकमान से मिलकर अपनी शिकायत दर्ज कराई है कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बनने की दौड़ भी दिल्ली तक लगा रहे हैं लेकिन अलग कमान लोकसभा चुनाव के उपरांति प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष को बदलने की इरादा रखता है ऐसा नेताओं का कहना है जो नेता बड़े नेताओं से मिलकर आए अधिकांश बड़े नेताओं में जो चुनाव हार चुके हैं और जो बचे हुए बड़े पदाधिकारी है सभी लोग दिल्ली अल्लाह का मन से लगभग मुलाकात कर अपनी आपत्ति और शिकायत है और विधानसभा में चुनाव में हुई कांग्रेस पार्टी की चुनावी हार की संपूर्ण विवरण के साथ बताएं आए ऐसा सभी जानकारी सभी सभी बड़े नेताओं को और आल्कमान के नेताओं को दी गई है कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने तो स्पष्ट रूप से शिकायत दर्ज कराया लिखित में दिया है बीजेपी और आरएसएस में लगातार अपनी बैठ मजबूत करने वाले नेताओं को प्रदेश कांग्रेस कमेटी में ही जगह दी गई है जिससे प्रदेश कांग्रेस कमेटी की संपूर्ण गोपनीय बातें विचारधारा चुनाव लडऩे की रणनीति और मेनिफेस्टो की बातें और संपूर्ण जानकारी पल-पल की बीजेपी को बैठे-बैठे मिलती है अगर इसी तरीके से कांग्रेस के सभी पदाधिकारी लड़ते रहे तो यह कहना मुश्किल नहीं होगा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी 11 की 11 लोकसभा सीट छत्तीसगढ़ में जीत जाएगी ऐसा कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने अपने बड़े नेताओं से सचिन पायलट से और राहुल गांधी से व्यक्तिगत तौर पर मिलकर शिकायत दर्ज कराई है आगे देखना यह है कि घर का भेदी लंका ढाए ऐसे चरित्र वाले नेताओं को कांग्रेस पार्टी पद मुक्त करती है या और पावरफुल बनाकर 11 की 11 लोकसभा सीट हारने का इंतजाम करती है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47