छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंबलरामपुरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

कलेक्टर ने अवैध धान परिवहन को रोकने सघन जांच करने के दिए निर्देश

कलेक्टर ने अवैध धान परिवहन को रोकने सघन जांच करने के दिए निर्देश

a41ad136-ab8e-4a7d-bf81-1a6289a5f83f
ea5259c3-fb22-4da0-b043-71ce01a6842e
mantr
96f7b88c-5c3d-4301-83e9-aa4e159339e2 (1)

बलरामपुर 06 जनवरी 2024/कलेक्टर रिमिजियुस एक्का ने जिले में धान खरीदी की समीक्षा करते हुए अब तक खरीदे गए कुल धान की मात्रा एवं धान के उठाव के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने धान की खरीदी हेतु टोकन, कुल धान खरीदी की मात्रा, धान उठाव की स्थिति, पंजीकृत किसानों एवं धान क्रय कर चुके किसानों की अद्यतन स्थिति, बारदाना की उपलब्धता सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों के संबंध में जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने जिले के अंतरराज्यीय सीमावर्ती चेकपोस्ट पर अवैध धान परिवहन पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर एस एस पैकरा, संयुक्त कलेक्टर, राजस्व अनुविभागीय अधिकारी, डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित सबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Pradesh Khabar

8d301e24-97a9-47aa-8f58-7fd7a1dfb1c6 (2)
e0c3a8bf-750d-4709-abcd-75615677327f

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!