Advertisement

अम्बिकापुर : पारदर्शी, लोकोन्मुख और जनसेवी हो प्रशासन की पहचान – कलेक्टर

अम्बिकापुर : पारदर्शी, लोकोन्मुख और जनसेवी हो प्रशासन की पहचान – कलेक्टर

कलेक्टर ने ली सभी विभागीय अधिकारियों की पहली बैठक

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

अम्बिकापुर : जनता की मदद और सहूलियत के लिए प्रशासन है। प्रशासन की छवि और धरातल पर कार्यों के क्रियान्वयन की सही जानकारी फील्ड पर ही मिलेगी, इसलिए सभी विभागीय अधिकारी अपने विभाग को आम जन के प्रति सजग और संवेदनशील बनाएं। कलेक्टर विलास भोस्कर संदीपन ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विभागीय अधिकारियों की परिचयात्मक बैठक में सभी अधिकारियों को बेहतर काम करने के प्रति प्रेरित करते हुए उक्त बातें कही।
कलेक्टर ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय से जिले की बेहतरी के लिए काम करें। प्रशासन का काम लोगों की मदद करना है जिससे उनका विश्वास प्रशासन पर बढ़े। सरगुजा जिला प्रशासन एक टीम है, जिसकी पहचान पारदर्शी कार्यशैली, लोगों के प्रति बेहतर व्यवहार और जनसेवा होनी चाहिए। प्रशासनिक टीम अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करे। उन्होंने नववर्ष की शुभकामनाओं के साथ एक नए रूप में टीम भावना के साथ काम करने अधिकारियों को प्रोत्साहित किया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57