Advertisement

देर रात विधायक दीपेश साहू ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण

देर रात विधायक दीपेश साहू ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण

स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार संबंधित दिए दिशा निर्देश

बेमेतरा – बेमेतरा विधायक दीपेश साहू बीती आधी रात अचानक जिला अस्पताल पहुंच गए। इस मौके पर दीपेश आह ने मरीजों औऱ मरीज के परिजनों सहित डॉक्टरों, अधिकारियों, कर्मचारियों से बात की। निरीक्षण के दौरान विधायक कुछ-कुछ जगह अव्यवस्था देख बिफर पड़े और अधिकारियों को जमकर फटकार भी लगाई और जल्द अव्यवस्था सुधार करने के निर्देश दिए।चिकित्सा स्टाफ को विधायक ने हिदायत देते हुए कहा कि जिला अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। दवाओं की उपलब्धता, अस्पताल में मौजूद अलग अलग सुविधाओं के बारे में विधायक ने जानकारी ली। जिस पर उपस्थित डॉ खुशबू देवांगन ने जवाब दिए। विधायक ने एक-एक वार्ड में जाकर मरीजों से बात की। उनकी बीमारी और उपचार के बारे में पूछा, जिस पर मरीजों ने जानकारी दी।
विधायक दीपेश साहू ने कहा कि आने वाले समय में बेमेतरा जिला अस्पताल में और सुविधाएं बढ़ने वाली हैं। जिला अस्पताल में सभी मरीजों का पूरा ख्याल रखा जाए, उन्हें किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। उन्होंने बताया कि लगातार जिला अस्पताल में मरीज को हो रही परेशानी की शिकायतें मिलती थी, जिसके चलते यह औचक निरीक्षण किया गया हैं। अस्पताल के स्टाफ को मरीजों की सुविधा के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। यदि किसी मरीज को कोई भी असुविधा होगी तो उसे वह सीधे मुझसे संपर्क कर सकते हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

व्यवस्था में सुधार के लिए विधायक है खड़ा – विधायक दीपेश साहू ने कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाने तथा जो कमी हैं उस पर सुधार लाने के साथ-साथ जिला अस्पताल में स्टाफ बढ़ाने के विषय पर भी विधायक ने अस्पताल स्टाफ को कहा कि क्षेत्र का विधायक आपके साथ खड़ा हैैं। आप दस्तावेज तैयार कर मुझे बताएं मैं स्वयं मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री एवं कलेक्टर से बात कर उसे पूरा किया जायेगा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47