Advertisement

एक लक्ष्य बनाकर करें पढ़ाई – विधायक साहू

एक लक्ष्य बनाकर करें पढ़ाई – विधायक साहू

ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल बेमेतरा में हुआ वार्षिक उत्सव का आयोजन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – विधायक बेमेतरा दीपेश साहू ज़िला मुख्यालय बेमेतरा के ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल द्वारा आयोजित वार्षिकोत्सव समारोह में शामिल हुए। विधायक ने शिक्षा के क्षेत्र में विद्यालय के प्रयासों की सराहना करते हुए विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने नन्हें बच्चों की देशभक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देखी और बच्चों का ताली बजाकर उत्साहवर्धन किया। विधायक साहू ने कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं को सम्बोधित करते हुए बोर्ड परीक्षा की बेहतर तैयारी करने के कई टिप्स बताए। उन्होंने ने छात्रों से कहा कि वे लक्ष्य बनाकर पढ़ाई करें समय का सदुपयोग करें, पढ़ाई में ध्यान दे। श्री साहू ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ अच्छे नैतिक मूल्यों को बनाए रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि मुझे सेवा के लिए आप लोगों ने विधायक चुनकर विधानसभा में भेजा हैैं, मुझे विद्यालय परिवार ने याद किया इसके लिए आभार व्यक्त करता हूँ और मै क्षेत्रवासियों को विश्वास दिलाता हूं कि क्षेत्र के विकास के लिए पुर्णतः संकल्पित होकर काम करुंगा और हर दुखसुख में हमेशा साथ रहुगा। इस दौरान संस्था के प्राचार्य तिवारी, ताराचंद महेश्वरी, विकास तंबोली, नीतू कोठारी, निखिल साहू, परमेश्वर साहू आदि उपस्थित रहें।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47