Advertisement

कचरा मुक्त शहर की दिशा में नगर पंचायत बेरला ने लहराया परचम

कचरा मुक्त शहर की दिशा में नगर पंचायत बेरला ने लहराया परचम

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा शहर में स्वच्छता की स्थिति को परखने अनेक मानकों पर प्रति वर्ष मूल्यांकन किया जाता हैैं। इस वर्ष भी शहर में जीएफ़सी (कचरा मुक्त शहर) स्टार रेटिंग ओ.डी.एफ़ (खुले में शौच मुक्त) प्लस तथा स्वच्छ सर्वेक्षण की रैंकिंग हेतु भारत सरकार की टीम के द्वारा मूल्यांकन किया गया । जिसमें नगर पंचायत बेरला का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा । निकाय को भारत सरकार द्वारा ओडीएफ़ प्लस तथा जीएफ़सी में स्टार रैंकिंग प्राप्त होने से शहर में हर्ष और उल्लास का माहौल देखने को मिला। बेरला नगर के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष रासबिहारी कुर्रे एवं उपाध्यक्ष भारत भूषण साहू ने नगर वासियों को बधाई दी तथा स्वच्छता के कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने और सहयोग प्रदान करने अपील भी की। नगर पंचायत बेरला के इस परिणाम का श्रेय मुख्य नगर पालिका अधिकारी वनीष दुबे ने शहर के नागरिकों, महिला स्व सहायता समूहों, स्वच्छता दीदियों तथा सफाई में संलग्न स्वच्छता प्रभारियों को दिया और बताया कि पिछले एक वर्ष से जनप्रतिनिधियों के सहयोग से स्वच्छता में नागरिकों को जोड़ने अनेक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैैं तथा प्रत्येक वार्ड में लगातार विशेष स्वच्छता अभियान भी चलाया जा रहा हैैं। जिसे नागरिकों का अच्छा प्रतिसाद देखने को मिल रहा है। नगर की सफाई व्यवस्था को लेकर वनीष दुबे ने टीम गठित कर नोडल अधिकारी मयंक राठौड़ के मार्गदर्शन में सख्ती से पालन करने निर्देशित किया है जिसकी प्रतिदिन मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा गहन समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिया जाता हैं। उक्त परिणाम में छत्तीसगढ़ के 169 निकायों में 45 निकायों को जीएफ़सी स्टार रैंकिंग में सफलता हासिल हुई हैैं तथा बेमेतरा जिलें के 8 निकायों में केवल 3 निकायों जिसमें नगर पंचायत बेरला, नगर पालिका परिषद बेमेतरा एवं नगर पंचायत साजा को सफलता मिली हैैं। सर्वेक्षण का परिणाम आना अभी बाकि है जिसमें नगर पंचायत बेरला को उत्कृष्ट परिणाम की उम्मीद हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47