Advertisement

कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने जनदर्शन में सुनी समस्या-शिकायतें

कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने जनदर्शन में सुनी समस्या-शिकायतें

धमतरी,08 जनवरी 2024 – शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को दिलाने एवं जिलेवासियों की समस्या, शिकायत एवं मांगों के त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से प्रत्येक सोमवार को कलेक्टोरेट में जनदर्शन का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में आज कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में अपना पहला जनदर्शन लेते हुए दूर-दराज से आये ग्रामीणों द्वारा प्रस्तुत आवेदनों पर संवेदनशील और गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए बारी-बारी से आवेदन लिये। कलेक्टर सुश्री गांधी ने जनदर्शन में आये महिलाओं का प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत् भी आवेदन लेने के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होंने जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए, जिसके परिपालन में आज विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं अधिनस्थ अमला मौके पर ही प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया।
जनदर्शन में आज मुख्य रूप से दिव्यांग पेंशन व सहायता, पेयजल प्रदाय, गुमटी-ठेला लगाने हेतु स्थान मुहैया कराने, सड़क में मुरूम डलवाने, उचित मूल्य दुकान हेतु भवन उपलब्ध कराने, सड़क निर्माण, अतिक्रमण हटाने, पेंशन दिलाने, आधार कार्ड पंजीयन, माजिक, वृद्धा, विधवा पेंशन, रोजगार उपलब्ध कराने सहित प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने संबंधी 422 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर सुश्री गांधी ने जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों पर शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

जिलेवासियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने कलेक्टोरेट में 16 जनवरी, मंगलवार को लगेंगे शिविर
अगले हफ्ते 16 जनवरी मंगलवार को लगेगा जनदर्शन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी के निर्देश पर कलेक्टोरेट में अगले हफ्ते मंगलवार 16 जनवरी को जनदर्शन और विभिन्न शिविरों का आयोजन किया जायेगा। इनमें आयुष्मान कार्ड, स्वास्थ्य परीक्षण, श्रम कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत पंजीयन शामिल हैं। आयुष्मान कार्ड पंजीयन कराने राशन कार्ड, आधार कार्ड और आधार लिंक मोबाइल लाना होगा। वहीं श्रम कार्ड पंजीयन के लिये आधार कार्ड, बैंक पासबुक, राशन कार्ड, आय एवं स्व घोषण प्रमाण पत्र तथा मोबाइल नंबर के साथ हितग्राही स्वयं ऑनलाईन पंजीयन करा सकते हैं। इसी प्रकार अन्य योजनाओं के लाभ उठाने के लिए भी हितग्राही आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक पास बुक लाना अनिवार्य होगा।

कलेक्टर सुश्री गांधी की पहल से रोहन के जीवन में आयेगा शिक्षा का उजियारा

आज जनदर्शन में पिपरछेडी गांव के उमेश कुमार अपनी पत्नी और मानसिक दिव्यांग पुत्र रोहन के साथ पुत्र के हिस्से का राशन नहीं मिलने की शिकायत लेकर आया था। कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने मानसिक दिव्यांग बालक रोहन की स्थिति को देखकर उक्त बालक को समाज कल्याण विभाग की योजना का लाभ दिलाने के निर्देश अधिकारियों को दिये थे। समाज कल्याण विभाग के अधिकारी ने बताया कि बालक रोहन की स्थिति सामान्य स्कूल में पढ़ने योग्य नहीं है, इसलिए इसे दिव्यांग स्कूल में भर्ती कराया जायेगा, जिससे उक्त बालक को शिक्षा एवं छात्रवृत्ति मिलती रहेगी। 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर लेने पर बालक को पेंशन भी प्रदाय किया जायेगा। इसके साथ ही कलेक्टर के निर्देश पर बालक रोहन का नाम राशन कार्ड में भी तत्काल जोड़ा गया, अब फरवरी माह से उसे राशन भी मिलने लगेगा। कलेक्टर सुश्री गांधी की इस संवेदनशील पहल पर उमेश कुमार और उसकी पत्नी ने उनका धन्यवाद किया है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57