Advertisement

अवैध रेत परिवहन करते दो हाईवा जब्त

अवैध रेत परिवहन करते दो हाईवा जब्त

दुर्ग, 08 जनवरी 2024/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश के परिपालन एवं एस.डी.एम. मुकेश रावटे के मार्गदर्शन में दुर्ग अतिरिक्त तहसीलदार प्रफुल्ल कुमार गुप्ता ने अपने क्षेत्र भ्रमण के दौरान अवैध रेत परिवहन करते हुए दो हाईवा को ग्राम चंदखुरी में जब्त किया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

तहसीलदार दुर्ग प्रफुल्ल कुमार गुप्ता क्षेत्र भ्रमण के दौरान धान खरीदी केन्द्र कोलिहापुरी, चंदखुरी के निरीक्षण पर निकले थे। उक्त खरीदी केन्द्रों के निरीक्षण के पश्चात चंदखुरी मार्ग में दो हाईवा रेत से भरा हुआ, को रोका और दस्तावेज पेश करने कहा। ड्राइवर द्वारा रेत परिवहन संबंधी कोई दस्तावेज मौके पर पेश नहीं किए जाने पर उक्त दोनों रेत से भरे हाईवा को मौके पर ही जब्ती की कार्यवाही की और विस्तृत जांच होने तक थाना पुलगांव के अभिरक्षा में रखवाया गया। अतिरिक्त तहसीलदार प्रफुल्ल कुमार गुप्ता ने बताया कि उक्त दोनों हाईवा में रेत धमतरी से लाया जा रहा था जिसे वैध दस्तावेज के अभाव में जब्त किया गया है। विस्तृत जांच के पश्चात आवश्यक कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57