Advertisement

किसान क्रेडिट कार्ड से मत्स्य कृषकों को मिल रही सब्सिडी

किसान क्रेडिट कार्ड से मत्स्य कृषकों को मिल रही सब्सिडी

धमतरी, 09 जनवरी 2024/ विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जिले में संकल्प शिविर लगातार आयोजित किये जा रहे हैं। साथ ही शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को दी जा रही और योजनाओं से लाभान्वित हितग्राही भी अपनी कहानी अपनी जुबानी बता रहे हैं।

इन्हीं हितग्राहियों में हैं ऐसे मत्स्य किसान, जिन्हें किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए मछली पालन के लिये मिले सब्सिडी का लाभ लेने वाले तरसींवा के महेन्द्र कुमार, भोथीपार की श्रीमती खिलेश्वरी सेन सहित आठ अन्य मत्स्य कृषक। उन्होंने बताया कि केन्द्रीय योजना से मछली पालन के लिये मिलने वाली सब्सिडी से लाभ लेकर वे आर्थिक स्थिति को सुधारकर प्रगति की राह में अग्रसर हो रहे हैं।

गौरतलब है कि किसान क्रेडिट कार्ड के तहत पट्टाधारक अथवा स्वयं की भूमि में निर्मित तालाब एवं संवर्धन पोखर हेतु प्रति हेक्टेयर चूना, मत्स्यबीज, मत्स्यपूरक आहार, दवाईयां एवं अन्य के लिये एक लाख 50 हजार रूपये के मान से ऋण दिया जाता है। जिले के भोथीपार की जय मां खल्लारी स्व सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती खिलेश्वरी सेन और तरसींवा के महेन्द्र कुमार ने किसान क्रेडिट कार्ड से उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होने के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का धन्यवाद ज्ञापन किया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57