Advertisement

नौकरी से निकलवा देने व मारपीट करनें का थाने में लिखित दिया आवेदन, वहीं ग्राम पंचायत कि सरपंच ने बताया बेबुनियाद आरोप,

 

दोनों पैर से विकलांग रोजगार सहायक ने शुभम सिंह राजपूत पर ऊची जाति का दम भरते हुए नौकरी से निकलवा देने व मारपीट करनें का थाने में लिखित दिया आवेदन, वहीं ग्राम पंचायत कि सरपंच ने बताया बेबुनियाद आरोप,

जांजगीर चाँपा जिले के नवागढ थाने से मात्र 3 किलोमीटर की नजदीक से सटा हुआ ग्राम पंचायत पेंड्री के रोजगार सहायक जो कि दोनों पैर से विकलांग हैं आज नवागढ थाने में लिखित आवेदन दिया हैं कि शुभम सिंह राजपूत नामक ब्यक्ति मेरे कार्यस्थल में आकर परेशान करता हैं मेरे मस्टर रोल को छीन लेता हैं और मुझें धमकी देता हैं कि तू छोटी जाति का आदमी हैं मैं ऊची जाति का ब्यक्ति हूँ तेरी नौकरी एक चुटकी में खत्म कर दूंगा, तुझे यहाँ से वहाँ करवा दूँगा तू अभी मुझें जानता नही तेरे गाँव में जितनी जनसंख्या नही हैं उतने मेरे कार्यकता हैं, तेरे दो हाथ बचें हैं ऊंचे भी तोड़वा दूँगा, तू मुझें ठीक से जान समझ ले अगर जिंदगी ठीक से जीना हैं तो

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

रोजगार सहायक पांडु कुर्रे ने बताया कि अब वो मेरे घर के सदस्यों को रास्ते में रोककर मारपीट जातिगत गाली गलौच और ऊंची जाति का रौब दिखाकर मारपीट शुरू कर दिया हैं, कल ही मेरे भाई को गाँव के बीच रास्ते में रोककर उससे मारपीट भी किया हैं जिससे मेरे भाई के जबड़े से खून बह रहा था हम दोनों ने शुभम सिंह राजपूत पर कानूनी कार्यवाही के लिए नवागढ थाना प्रभारी का शरण लिया हैं !

बता दे आपकों की शुभम सिंह राजपूत राजनीतिक पार्टी शिवसेना का जांजगीर चाँपा क्षेत्र में जिला स्तर का पूर्व पदाधिकारी रहा हैं !

मिली जानकारी अनुसार शुभम सिंह राजपूत अभी शिवसेना पार्टी से निष्कासित हैं वावजूद अपनी पार्टी का रौब दिखा कर गरीब असहाय दोनों पैर से विकलांग रोजगार सहायक को डरा धमका रहा हैं!

वहीँ ग्राम की मुखिया सरपंच सीमा श्रीकांत ने बताया की मैंने रोजगार सहायक द्वारा फर्जी मस्टर रोल के विषय पर उच्च अधिकारियों के पास शिकायत किया हैं उसके एवज में मेरे पंचायत पेंड्री के ठेकेदार शुभम सिंह राजपूत के साथ रोजगार सहायक के भाइयों द्वारा मारपीट कर रहें हैं, और कानूनी प्रक्रिया में फसा देने की बात कह रहे हैं, जिसकी लिखित शिकायत नवागढ थाने में हमने किया हैं,

देवेंद्र सिंह राठौर थाना प्रभारी नवागढ ने बताया कि दोनों पक्षों से मारपीट संबंधित आवेदन प्राप्त हुआ हैं पुलिस जाँच कर रहीं हैं जाँच उपरांत दोषियों पर कार्यवाही किया जायेगा

जांजगीर चांपा से आनंद केवट की रिपोर्ट…….

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57