छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

मैं सरकार के मुखिया से सीधा टकरा रहा हूं, डरने वाला नहीं : मूणत

रायपुर। रायपुर पश्चिम विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता के हुजूम का नेतृत्व करते हुए पूर्व मंत्री राजेश मूणत कलेक्टर कार्यालय में हल्ला बोल करने और घेराव करने पहुंचे। लगभग 5000 की संख्या में रायपुर पश्चिम की जनता मूणत के साथ विभिन्न मांगो का ज्ञापन लेकर कलेक्ट्रेट पहुंची। सभी के हाथो में सरकार की नकामिया लिखी हुई तख्तियां, भाजपा के झंडे थे। सड़को पर नारेबाजी के साथ पैदल मार्च करते हुए कलेक्टर को ज्ञापन देने कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

लेकिन उसी समय राजेश मूणत का गुस्सा तब फूट पड़ा जब समय देने के बावजूद रायपुर कलेक्टर ज्ञापन लेने नही पहुंचे और पुलिस प्रशासन का रवैया कार्यकर्ताओं के खिलाफ सख्त हो गया। मूणत ने पुलिस प्रशासन से ऐसा करने मना किया और ए.एस.पी. को जमकर आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा की वर्षो से जनप्रतिनिधि रहा हूं, जनता की समस्याओं की लड़ाई सड़क पर उतर के लड़ते आ रहा हूं। आपका रवैया गैरजिम्मेदाराना है। चाहे मेरी जान चली जाए लेकिन जनता की आवाज बनता रहूंगा। शासन प्रशासन की गीदड़भकपियो से डरने वालों में से राजेश मूणत नही। उन्होंने कहा की हम रायपुर कलेक्टर को जनसमस्याओं का ज्ञापन देने आए है और केलक्टर की निरसता इतनी अधिक है की जनसमस्याओं से उन्हें कोई लेना देना नही। पहले भी हमारा नेतृत्व जिला अध्यक्ष जयंती पटेल सहित ज्ञापन देने पहुंचा लेकिन कलेक्टर के पास समय ही नहीं था। पुलिस प्रशासन शासन के इशारों पर हमारे द्वारा जनसमस्याओं के निराकरण के लिए किए जा रहे आंदोलनों का दमन करने का प्रयास किया जा रहा है। जिस प्रशासन को शहर में बढ़ते अपराध , नशे के कारोबार को रोकने में असमर्थ पुलिस जनप्रतिनिधियों को रोकने में मेहनत कर रही है। हम जनता के लिए लड़ने से किसी से नही डरते, न ही शासन से और न ही प्रशासन से।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!