Advertisement

अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, कुल 5 निर्मित/अर्द्धनिर्मित अवैध शस्त्र व शस्त्र बनाने/मरम्मत के उपकरण बरामद

अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, कुल 5 निर्मित/अर्द्धनिर्मित अवैध शस्त्र व शस्त्र बनाने/मरम्मत के उपकरण बरामद

रिपोर्टर/अमन गोस्वामी मो 9140484490 सीतापुर। पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक सीतापुर श्री आर.पी. सिंह द्वारा जनपद सीतापुर में अपराध नियंत्रण एवम् अवैध शस्त्रों की रोकथाम के लिये सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।

दिये गये निर्देश के क्रम में दिनांक 28.01.2022 को अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री एन.पी.सिंह के निकट पर्यवेक्षण में एवम् क्षेत्राधिकारी महमूदाबाद के नेतृत्व में थाना थानगांव पुलिस टीम द्वारा अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए अभियुक्त रामखेलावन पुत्र फेरुलाल नि0 मगदापुर मजरा घेवड़ा थाना थानगांव सीतापुर को अवैध शस्त्रों का निर्माण करते हुए वहद ग्राम फुलवारी मजरा घेवड़ा के पास से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मौके से अभियुक्त के कब्जे से एक शस्त्र फैक्ट्री जिसमें कुल एक अदद निर्मित अवैध शस्त्र, 04 अदद अर्द्धनिर्मित अवैध शस्त्र, 02 मिस/खोखा कारतूस, 03 अदद बैरल(विभिन्न बोर) व अवैध शस्त्र मरम्मत करने तथा बनाने के उपकरण बरामद हुए है। उक्त शस्त्र फैक्ट्री की बरामदगी के संबंध में मु0अ0सं0 30/22 धारा 3/5/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया गया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

गिरफ्तार अभियुक्त उपरोक्त शातिर अपराधी है, जो पूर्व में लूट/चोरी/नकबजनी/अवैध मादक द्रव्य तस्करी आदि जैसे विभिन्न गम्भीर अपराधों में लिप्त रहा है, जिसके विरुद्ध पूर्व में संबंधित धाराओं में लगभग एक दर्जन अभियोग जनपद सीतापुर व उन्नाव में पंजीकृत हैं। अभियुक्त द्वारा अपराध से अर्जित संपत्ति के संबंध में सूचना/साक्ष्य संकलित कर जब्तीकरण की कार्यवाही की जायेगी। अवैध शस्त्र फैक्ट्री की बरामदगी से जनपद में अवैध असलहों के प्रयोग में प्रभावी नियंत्रण संभव हो सकेगा। जनपद में अपराध एवम् अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही निरंतर इसी प्रकार चलती रहेगी।

पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0 30/2022 धारा 3/5/25 शस्त्र अधिनियम थाना थानगांव जनपद सीतापुर

अभियुक्तों का नाम/ पता- रामखेलावन पुत्र फेरुलाल नि0 मगदापुर मजरा घेवड़ा थाना थानगांव सीतापुर

बरामदगी विवरण–
1. 01 अदद अवैध तमंचा 12 बोर
2. 04 अदद अर्द्धनिर्मित तमंचा 12 बोर
3. 02 अदद बैरल 12 बोर
4. 01 अदद बैरल 315 बोर
5. 01 अदद कारतूस मिस 12 बोर
6. 01 अदद कारतूस खोखा 315 बोर
7. अवैध शस्त्र बनाने व मरम्मत के उपकरण

पुलिस टीम–
1. वरिष्ठ उ0नि0 श्री अरविंद कुमार पांडेय
2. आरक्षी इरशाद
3. आरक्षी तबरेज
4. आरक्षी कौशल कुमार

आपराधिक इतिहास –
1. मु0अ0सं0 158/04 धारा 459/411 भादवि थाना थानगांव सीतापुर
2. मु0अ0सं0 निल /12 धारा 41/411/413 भादवि थाना थानगांव सीतापुर
3. मु0अ0सं0 05/05 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट थाना थानगांव सीतापुर
4. मु0अ0सं0 102/15 धारा 392 भादवि थाना ** सीतापुर
5. मु0अ0सं0 10/16 धारा 41/109 भादवि थाना थानगांव सीतापुर
6. मु0अ0सं0 126/16 धारा 401 भादवि थाना थानगांव सीतापुर
7. मु0अ0सं0 13/21 धारा 457/380/411 भादवि थाना दही जनपद उन्नाव
8. मु0अ0सं0 14/21 धारा 457/380/411 भादवि थाना दही जनपद उन्नाव
9. मु0अ0सं0 30/2022 धारा 3/5/25 शस्त्र अधिनियम थाना थानगांव सीतापुर।

सूरजपुर जिले के एएसआई उमेश सिंहबृजेश यादव,राजेश तिवारी,बृजमोहन गुप्ता, लाजारूस एक्का,गजपति पदोन्नत होकर बने एसआई।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47