Advertisement

कलेक्टर रणबीर शर्मा ने चार धान खरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण

कलेक्टर रणबीर शर्मा ने चार धान खरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण

धान बेचने आए किसानों की बात, अधिकारियों को धान के उठाव में तेज़ी लाने के दिये निर्देश

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – कलेक्टर रणबीर शर्मा आज ख़रीफ़ विपणन वर्ष 2023-24 के बेमेतरा ज़िले के चार धान खरीदी केंद्र कृषि उपज मंडी, कंतेली, डूडा, और देवरबीजा का निरीक्षण किया। सबसे पहले वे बेमेतरा के मंडी धान ख़रीदी केंद्र पहुँच कर समर्थन मूल्य पर की जा रहीं धान खरीदी का निरीक्षण किया।उन्होंने गुणवत्ता के संबंध में उपार्जन केंद्रों में अब तक की गयी धान ख़रीदी की जानकारी ली।इसके साथ धान विक्रय करने आये किसानों से बात की। उन्होंने किसानो से धान कटाई के बाद कौन सा फसल के संबंध में भी किसानों से जानकारी ली। उन्होंने केंद्र में संधारित की जा रही पंजियों का भी निरीक्षण किया। धान की गुणवत्ता निर्धारित मापदंड अनुसार धान खरीदी की जानकारी ली। उन्होंने नमी मापक यँत्र से धान की नमी मापी। धान रखने के लिए चबूतरा फड़ की व्यवस्था करने क़ो कहा। धान खरीदी केंद्रों से धान का उठाव तेज़ी से करने के निर्देश दिये। धान उठाव के लिए ज़रूरत मुताबिक़ अतिरिक्त परिवहन व्यवस्था और हमाल बढ़ाकर धान उठाव की बात कही।
कलेक्टर शर्मा इसके बाद स्टेट वेयर हाउसिंग कारपोरेशन शाखा बेमेतरा का भी निरीक्षण किया। चावल के गुणवत्ता की सराहना की और ऐसे ही अच्छी किस्म के चावल रखने के कहा। कलेक्टर रणबीर शर्मा ने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी दशा में धान खरीदी में कोई बाधा उत्पन्न ना होए इसके लिए सतर्क रहे। अवैध धान परिवहन पर सख़्त कार्रवाई करें। धान खरीदी के कार्य में गड़बड़ी किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीईओ ज़िला पंचायत श्रीमती लीना कमलेश मंडावी, अपर कलेक्टर सीएल मार्कण्डेय, ज़िला खाद्य अधिकारी नितीश कुमार त्रिवेदी, ज़िला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम सुश्री अलका शुक्ला, डीएमओ उपेन्द्र कुमार, उप पंजीयक सहकारी संस्था बसंत कुमार आदि उनके साथ थे। धान खरीदी केंद्र कंतेली में एक दिन में कितने किसानो का खरीदी और बारदने की जानकारी ली। धान खरीदी केंद्र डूडा में निनवा के किसान कमलेश से बात की और धान खरीदी केंद्र में कोई दिक्क़त या समस्या की जानकारी ली।
कलेक्टर ने दो दिन के भीतर काटे गए टोकन और खरीदे गए धान की भी जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि जिन किसानों को धान खरीदी के लिए उपार्जन केंद्र में बुलाया गया हैए उससे धान की खरीदी उसी दिन हो जाएए किसी भी दशा में कोई भी किसान बिना धान बेचे, वापस ना हो इसका विशेष ध्यान रखें। कलेक्टर श्री शर्मा ने धान खरीदी केंद्र में पैनी नजर रखें और सतत मॉनिटरिंग करें। उपार्जन केंद्रों में साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित रहे और गंदगी किसी भी दशा में ना रहे। उन्होंने कहा कि उपार्जन केंद्रों में अलग से फड़ बनाने की आवश्यकता हो वहां शीघ्र ही फड़ का निर्माण कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि धान खरीदी बहुत महत्वपूर्ण कार्य है। आने वाले समय में धान की आवक बढ़ेगी, इसे ध्यान में रखते हुए आपकी जिम्मेदारी और महत्व और बढ़ जाएगी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47