राजस्व अधिकारियों ने धान उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था देखी

राजस्व अधिकारियों ने धान उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था देखी

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

दुर्ग/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश के परिपालन में आज सभी एस डी एम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, पटवारी सहित राजस्व अमला ने धान खरीदी से सम्बंधित विभाग के अधिकारियों के साथ अपने अपने क्षेत्र अंतर्गत धान उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किये। इस दौरान उन्होंने केंद्रों में धान खरीदी,उठाव की स्थिति, स्टैग, ड्रेनेज, बारदाने, अब तक धान बेच चुके किसानों की संख्या, रकबा समर्पित किसान आदि की जानकारी लिए। अधिकारियों ने बताया कि कोलिहापुरी केंद्र में बारदाना पर्याप्त है। 26000 क्विटल खरीदी में 21000 क्विटल धान उठाव हो चुका है। बोनस हेतु 14 किसानों में से 13 से कागजात लेकर अपलोड किया जा रहा है।

एक किसान उक्त सोसायटी के नही है। सेलूद धान खरीदी केंद्र में 78839 क्विंटल खरीदी हुई है।22860 क्विंटल धान उठाव हेतु शेष है। 12 किसानों ने 2.52 हेक्टेयर रकबा समर्पण किया है। राहटादाह और डागनिया केंद्र में रकबा समर्पण और लंबित बोनस सत्यापन कार्यवाही में प्रगति लाने निर्देशित किया गया है। सोमनी भिलाई 3 खरीदी केंद्र में 21332 क्विंटल खरीदी हो चुकी है। धान उठाव तेजी से हो रही है। 3 किसानों का 0.023 हेक्टेयर रकबा समर्पण हुआ है। अन्य किसानों को भी प्रेरित किया जा रहा है।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

निकुम धान खरीदी केंद्र में बारदाना पर्याप्त है।6987.600 क्विटल धान खरीदी हो चुकी है। जिसमे 51940.00 क्विंटल का उठाव हो चुका है। किसानों को राशि भुगतान हो गया है। बोनस हेतु 30 किसानों से कागजात लेकर अपलोड किया जा रहा है। आलबरस खरीदी केंद्र में 37998.00 कुल खरीदी में से 28080.00 क्विंटल धान का उठाव हो चुका है। अहेरी खरीदी केंद्र में कुल 966 पंजीकृत किसानों में से 773 किसानों से धान क्रय किया गया है। 11 किसानों से रकबा समर्पण कर लिया गया है। थनोद खरीदी केंद्र में खरीदे गए 59191 क्विंटल धान में से 41350 क्विंटल का उठाव हो चुका है। यहां बारदाने की आवश्यकता है। उठावकी गति भी धीरे है।कोहका खरीदी केंद्र में 33007.20 क्विंटल कुल खरीदी में 25690.00 क्विंटल का उठाव हो चुका है।शेष स्टॉक में है। बोनस हेतु 26 किसानों मेसे 15 किसानों का कागजात अपलोड किया जा चुका है। इसी प्रकार राजस्व विभाग के अधिकारियों ने मुरमुदा, रौंदा, नंदोरी, झीट, पेंड्रावन, कुम्हारी, अंडा सहित जिले के सभी धान उपार्जन केन्दों का निरीक्षण कर धान उठाव, भुगतान की स्थिति, स्टॉक सत्यापन, रकबा समर्पण, अवितरित धान बोनस आदि की जानकारियां ली गई। भ्रमण के दौरान अधिकारियों ने आज मतदान केन्दों में मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण शिविर के कार्य गतिविधियों का भी अवलोकन किये।