Advertisement

सरगुजा पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध अभियान चलाकर की गई कार्यवाही

सरगुजा पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध अभियान चलाकर की गई कार्यवाही

अवैध महुआ शराब एवं अंग्रेजी शराब बिक्री करने के मामले मे 17 प्रकरण किये गए दर्ज।

पुलिस टीम द्वारा अंग्रेजी शराब बिक्री के 03 प्रकरण एवं अवैध महुआ शराब के 14 प्रकरण दर्ज कर की गई सख्त कार्यवाही।

सभी मामलो मे कुल 17 आरोपियों को गिरफ्तार कर की जा रही अग्रिम वैधानिक कार्यवाही।

आरोपियों से 12 लीटर 780 मिलीग्राम अंग्रेजी शराब एवं 73 लीटर महुआ शराब कुल 85 लीटर 780 मिलीग्राम अवैध शराब किया गया जप्त।

जिले मे अवैध मादक पदार्थों की खरीद फरोख्त पर प्रभावी नियंत्रण करने एवं नशे के अवैध कार्यों में लिप्त संदेहियो पर सख़्ती से कार्यवाही करने हेतु पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री सुनील शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन मे सभी थाना / चौकी प्रभारियों को अपने अपने थाना छेत्रो मे लगातार अभियान चलाकर नशे के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया हैं, इसी क्रम मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुपलेश कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक श्री स्मृतिक राजनाला (भा.पु.से.), अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री अखिलेश कौशिक के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा नशे के अवैध कार्यों में लिप्त व्यक्तियों पर सतत कार्यवाही की जा रही हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)
sjjj
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)

इसी क्रम मे पिछले तीन दिनों के भीतर जिले के सभी थाना/चौकियो मे पुलिस टीम द्वारा नशे के विरुद्ध अभियान नवाबिहान चलाकर मुखबीर सुचना पर आबकारी एक्ट के तहत अंग्रेजी शराब और अवैध महुआ शराब रखकर बिक्री करने वाले आरोपियों के विरुद्ध सख़्ती के साथ कार्यवाही की गई, अभियान अंतर्गत थाना कोतवाली द्वारा 04 प्रकरण दर्ज कर 18 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त किया गया हैं, थाना मणिपुर द्वारा 02 प्रकरण दर्ज कर 12.5 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त किया गया हैं , थाना उदयपुर द्वारा 05 प्रकरण दर्ज कर 31 लीटर अवैध महुआ शराब एवं 1 लीटर 440 मिलीग्राम अवैध अंग्रेजी शराब जप्त किया गया हैं , थाना बतौली द्वारा 02 प्रकरण दर्ज कर 3.5 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त किया गया हैं , थाना लुंड्रा द्वारा 02 प्रकरण दर्ज कर 02 लीटर अवैध महुआ शराब एवं 1 लीटर 440 मिलीग्राम अवैध अंग्रेजी शराब जप्त किया गया हैं, थाना धौरपुर द्वारा 01 प्रकरण दर्ज कर 9 लीटर 900 मिलीग्राम अवैध अंग्रेजी शराब जप्त किया गया हैं, थाना लखनपुर द्वारा 01 प्रकरण दर्ज कर 06 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त किया गया हैं एवं प्रकरण के कुल 17 आरोपियों को गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं, आरोपियों के कब्जे से कुल 17 प्रकरण मे 85 लीटर 780 मिलीग्राम अवैध शराब कुल कीमत लगभग 17500/- रुपये बरामद किया गया हैं।।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक शुभम तिवारी, निरीक्षक राजेश सिंह, निरीक्षक जॉन प्रदीप लकड़ा, निरीक्षक प्रदीप कुमार जायसवाल, निरीक्षक कुमारी चंद्राकर, निरीक्षक कैलाश मिर्रे, उप निरीक्षक सम्पत राम पोटाई, उप निरीक्षक सी. पी. तिवारी सहित थाना चौकी की पुलिस टीम शामिल रहे।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05