Advertisement

रायपुर : ​​​​​​​राज्य में अब तक 33 हजार क्विंटल साल बीज का संग्रहण


रायपुर, 18 जून 2021वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में राज्य में चालू वर्ष के दौरान अब तक 33 हजार क्विंटल साल बीज का संग्रहण हो चुका है। इसके शुरूआती दौर में ही वन मण्डल धमतरी तथा गरियाबंद का साल बीज संग्रहण लक्ष्य से पार हो गया है। अपर प्रबंध संचालक राज्य लघु वनोपज संघ श्री संजय शुक्ला ने बताया कि साल बीज संग्रहण के लिए वर्तमान में 20 रूपए प्रति किलोग्राम दर निर्धारित है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)
sjjj
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)

इनमें अब तक वन मण्डल धमतरी में लक्ष्य 10 हजार क्विंटल के विरूद्ध 12 हजार 797 क्विंटल और वन मण्डल गरियाबंद में लक्ष्य 10 हजार क्विंटल के विरूद्ध 12 हजार 782 क्विंटल साल बीज का संग्रहण किया जा चुका है। इसी तरह वन मण्डलवार कांकेर में 1500 क्विंटल, जशपुर में 1353 क्विंटल, धर्मजयगढ़ में 1169 क्विंटल तथा मरवाही में 673 क्विंटल साल बीज का संग्रहण हो चुका है। वन मण्डलवार अब तक कवर्धा में 482 क्विंटल, जगदलपुर में 474 क्विंटल, कटघोरा में 392 क्विंटल, सूरजपुर में 333 क्विंटल तथा रायगढ़ में 325 क्विंटल साल बीज का संग्रहण किया गया है। इसके अलावा वन मण्डलवार बलौदाबाजार में 318 क्विंटल, नारायणपुर में 169 क्विंटल, सरगुजा में 165 क्विंटल, मनेन्द्रगढ़ में 62 क्विंटल, कोरबा में 13 क्विंटल तथा कोरिया में 5 क्विंटल साल बीज का संग्रहण हो चुका है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05