Advertisement

रायपुर : ​​​​​​​ पढ़ई तुंहर दुआर: बच्चों की पढ़ाई रहेगी निरंतर जारी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश

रायपुर, 18 जून 2021स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षा सत्र 2021-22 में ‘पढ़ई तुंहर दुआर‘ कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों की पढ़ाई निरंतर जारी रखने के निर्देश सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को दिए है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आज मंत्रालय से जिला शिक्षा अधिकारियों को जारी निर्देश में कहा गया है कि कोरोना संक्रमण काल में सम्पूर्ण राज्य में स्कूल बंद है। बच्चों की पढ़ाई निरंतर जारी रखने के लिए छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा ‘पढ़ई तुंहर दुआर‘ के नाम से ऑनलाईन कक्षा का कार्यक्रम प्रारंभ किया गया था। इसके अलावा मोहल्ला क्लास, लाउड स्पीकर क्लास आदि के माध्यम से भी बच्चों को पढ़ाई से जोड़े रखा गया। पढ़ई तुंहर दुआर कार्यक्रम से बहुत सारे बच्चे लाभान्वित हो रहे है।
जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि शिक्षा सत्र 2021-22 में भी बच्चों की पढ़ाई निरंतर जारी रखने के लिए पढ़ई तुंहर दुआर को लगातार जारी रखा जाए। कोरोना संक्रमण की स्थिति को ध्यान में रखते हुए शासन द्वारा जारी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए पालकों, समुदाय की सतत् निगरानी में, स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण में बच्चों की पढ़ाई प्रारंभ की जाए। इस कार्यक्रम के क्रियान्वयन में पालक, शिक्षक, प्रधान पाठक, शाला प्रबंधन समिति, विद्यार्थी, प्रोफेशनल लर्निंग कम्युनिटी के साथ-साथ समुदाय के विभिन्न सेवा क्षेत्रों से जुड़े व्यक्ति को भी सहभागी बनाया जाए। जो शिक्षक इच्छुक हो वे मोहल्ला क्लास, लाउड स्पीकर क्लास आदि के माध्यम से गतिविधियों में भाग ले सकते है। किसी भी स्थिति में कोरोना महामारी के सुरक्षा मानकों का उल्लंघन नहीं किया जाए।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57