Advertisement

अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते 01 आरोपी गिरफ्तार।

सरगुजा पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध अभियान नवाबिहान के तहत कार्यवाही जारी, अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते 01 आरोपी गिरफ्तार।

थाना गांधीनगर पुलिस द्वारा मामले मे की गई सख्त कार्यवाही।

आरोपी के कब्जे से लगभग 02 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा किमती लगभग 40 हजार रुपये एवं 10000/- रुपये नगद किया गया बरामद।

जिले मे अवैध मादक पदार्थो की खरीद फरोख्त पर प्रभावी नियंत्रण करने एवं नशे के अवैध कार्यों मे लिप्त संदिग्ध व्यक्तियों पर सख़्ती से कार्यवाही करने हेतु पुलिस अधीक्षक सरगुजा सुनील शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन मे सभी थाना / चौकी प्रभारियों को अपने अपने थाना छेत्रो मे लगातार अभियान चलाकर नशे के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया हैं, इसी क्रम मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुपलेश कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक श्री स्मृतिक राजनाला (भा.पु.से.)के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा नशे के अवैध कार्यों मे लिप्त संदेहियो पर पैनी नजर रखी जा रही हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

इसी तारतम्य मे दिनांक 14/01/24 को थाना गांधीनगर पुलिस टीम को मुखबीर सूचना मिली कि चठिरमा बनारस रोड के पास सूरज कुमार साहू नामक युवक अपने दुपहिया वाहन मे अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री करने हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा हैं, सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए तत्काल संदेही की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया, जो संदेही द्वारा अपना नाम सूरज कुमार साहू आत्मज काशी प्रसाद साहू उम्र 27 वर्ष साकिन शिवधारी कॉलोनी थाना गांधीनगर का होना बताया, आरोपी की तलाशी लेने पर लगभग 02 किलोग्राम गांजा कुल किमती लगभग 40000 रुपये एवं 10000/- रुपये नगद बरामद किया गया, आरोपी से जप्त अवैध मादक पदार्थ गांजा एवं नगदी के सम्बन्ध मे पूछताछ करने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी कर बिक्री करने हेतु ग्राहक की तलाश करना स्वीकार किया गया एवं नगद रकम पूर्व मे गांजा विक्रय करने से प्राप्त होना बताया गया, आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त किया गया हैं, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से थाना गांधीनगर के अपराध क्रमांक 26/24 धारा 20(बी) (¡¡) (बी) एन. डी. पी. एस. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक जॉन प्रदीप लकड़ा, महिला आरक्षक भोली राजवाड़े, आरक्षक अनिल सिंह, सतीश कुमार, देवेंद्र पाठक, अरविन्द उपाध्याय, ऋषभ सिंह शामिल रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57