Advertisement

पुलिस अधीक्षक सरगुजा के निर्देशन मे सड़क सुरक्षा रथ को हरी झंडी दिखाकर अभियान शुभारंभ

पुलिस अधीक्षक सरगुजा के निर्देशन मे सड़क सुरक्षा रथ को हरी झंडी दिखाकर जागरूक करने किया गए रवाना।

पुलिस अधीक्षक सरगुजा सुनील शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन में सरगुजा पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा माह अंतर्गत जागरूकता अभियान दिनांक 15 जनवरी से 15 फ़रवरी तक आयोजित किया जाना है, कार्यक्रम के तहत जिले मे विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम एवं शिविर आयोजित किये जायेंगे, इसी तारतम्य मे आज दिनांक को घड़ी चौक स्तिथ यातायात कार्यालय से सड़क सुरक्षा माह की शुरुवात की गई एवं सड़क सुरक्षा रथ को पुलिस अधीक्षक सरगुजा एवं नगर के गणमान्य नागरिको द्वारा हरी झंडी दिखाकर जागरूकता कार्यक्रम करने रवाना किया गया।

सड़क सुरक्षा माह के अभियान की शुरुवात करते हुए पुलिस अधीक्षक सरगुजा ने कहा कि वर्तमान समय मे यातायात के नियमो का पालन कराने के साथ साथ आमनागरिकों को जागरूक करना अति आवश्यक हैं, इसी कड़ी मे सड़क सुरक्षा रथ यातायात जागरूकता प्रचार प्रसार मे महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगा, शहर की अधिकांश सड़के वर्तमान समय के हिसाब से सकरी हैं, और यातायात का दबाव निरंतर बढ़ रहा हैं, सरगुजा पुलिस द्वारा कई सड़को को वन वे कर प्रभावी व्यवस्था बनाई गई हैं, साथ ही लापरवाह एवं द्रुत गति से वाहन चलाकर आमनागरिकों के जीवन को संकटापन्न मे लाने वाले वाहन चालकों पर सख़्ती से कार्यवाही की जा रही हैं,नाबालिगो के द्वारा वाहन चलाने पर परिजनों को बुलाकर कड़ी समझाईस के साथ साथ भारी भरकम चालानी कार्यवाही की जा रही हैं, अमानक साइलेंसर के विरुद्ध अभियान चलाकर जप्ती एवं चालानी कार्यवाही की जा रही हैं, रिंग रोड मे खड़े वाहनों के सम्बन्ध मे ट्रांसपोर्ट यूनियन एवं गैरेज संचालको के साथ बैठक कर रिंग रोड को पार्किंग मुक्त बनाने के सम्बन्ध मे सतत कार्यवाही की जायगी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

इसी क्रम मे शहर के गणमान्य नागरिकों द्वारा भी मंच से यातायात जागरूकता अभियान के प्रचार प्रसार एवं शहर के यातायात की समस्याओं एवं उनके निदान पर अपना वक्तव्य जाहिर किया गया, सभी गणमान्य नागरिको ने जागरूकता अभियान के तहत आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों एवं शिविर मे शत प्रतिशत भाग लेने की बात बताई गई, साथ ही लाइसेंस शिविर एवं चिकित्सा शिविर से आमनागरिकों, चालकों परिचालको को लाभान्वित होना बताया गया।

सरगुजा पुलिस द्वारा “पथ सुरक्षा जीवन सुरक्षा” अभियान के तहत शहरी क्षेत्रों के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी जागरूकता शिविर आयोजित किये जायेंगे, साथ ही स्कूली बच्चों मे जागरूकता, हेलमेट रैली, यातायात जागरूकता मैराथन, ऑटो, बस, ट्रक एवं अन्य भारी वाहनों के चालकों एवं परिचालको के आँखो की जांच, लेर्निंग लाइसेंस शिविर आयोजित किये जाने की जानकारी दी गई।

सड़क सुरक्षा माह अर्न्तगत यातायात जागरूकता कार्यक्रम के शुभारंभ के दौरान नगर पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला (भा.पु.से.), आलोक दुबे, रविन्द्र तिवारी सहित नगर के गणमान्य नागरिक एवं पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारी शामिल रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57